फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   92 percent voting in Bar Elections

बार एसोसिएशन चुनाव  में 92 फीसदी मतदान

Thu, 28 Jul 2016 10:21 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 28 Jul 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
92 percent voting in Bar Elections
बड़ी संख्या में उमड़े वकील - फोटो : अमर उजाला

दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन में बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में  सुबह 9.30 बजे से मतदान शुरू हुआ। चुनाव को लेकर दिन भर दीवानी न्यायालय  परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। अध्यक्ष-सचिव समेत विभिन्न पदों के लिए चुनाव समर में कूदे प्रत्याशी और उनके समर्थक वोटरों को अंतिम समय तक अपने पाले में करने के लिए कड़ी मशक्कत करते रहे।

विज्ञापन


चुनाव को लेकर बुजुर्ग और युवा अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। शाम  पांच बजे तक बजे तक हुए मतदान में बार एसोसिएशन के कुल 1,549 वोटरों में 1,437 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। कई महत्वपूर्ण  पदों पर सीधा मुकाबला रहा, जबकि कई अहम पदों पर त्रिकोणीय व चतुष्कोणीय लड़ाई  होती दिखी। चुनाव को लेकर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बार एसोसिएशन अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित अधिवक्ता संघ भवन में मतगणना शुरू होगी। 
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन में  पांच बूथ बनाए गए थे। सचिव योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बूथ संख्या एक पर 294, बूथ संख्या दो पर 291, बूथ  संख्या तीन पर 293, बूथ संख्या चार पर 281 और बूथ संख्या पांच पर 278 वकीलों ने वोट डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed