{"_id":"594d46a94f1c1b26408b4676","slug":"91498236585-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन तक बंद रहेंगी बैंक शाखाएं
क्रासर-
एटीएम पर बढ़ेगा कैश का दबाव
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। ईद के त्योहार पर तीन दिन तक लगातार बैंक शाखाओं में अवकाश घोषित किया गया है। चौथे शनिवार को बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को बैंक शाखाओं में ईद का अवकाश घोषित किया गया है। तीन दिनों तक लगातार बैंक शाखाओं के बंद रहने से एटीएम पर धन निकासी दबाव बढ़ सकता है। जिले के अधिकांश एटीएम पहले से कैश की कमी से जूझ रहे हैं।
इस बार ईद के त्योहार से पहले बैंक शाखाओं में तीन दिन का अवकाश रहेगा। महीने के चौथे शनिवार पर 24 जून को बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। 25 जून को बैंक शाखाएं साप्ताहिक अवकाश के चलते बंद रहेंगी। 26 जून सोमवार को बैंक शाखाओं में ईद-उल-फितर का अवकाश घोषित किया गया है। जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र मिलाकर 196 बैंक शाखाओं का संचालन हो रहा है। विभिन्न शाखाओं के 116 एटीएम स्थापित किए गए हैं। शनिवार को बैंक शाखाएं बंद होने से लोगों को ईद की तैयारियों के लिए धन निकासी का एकमात्र माध्यम एटीएम ही रहेगा। इस बाबत एलडीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया कि एटीएम पर कैश लोड की व्यवस्था एजेंसियों के जिम्मे है। यदि उन्हें मुख्यालय से करेंसी चेस्ट मिला तो एटीएम पर लोगों को आसानी से धन मिलेगा। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र भी भेजा गया है।