{"_id":"5ea84d6a8ebc3e90a359b59a","slug":"83-people-kept-in-medical-quarantine-sultanpur-news-lko519473253","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल क्वारंटीन में रखे गए 83 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल क्वारंटीन में रखे गए 83 लोग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन के निर्देश पर 517 संदिग्धों के लिए गए सैंपल में अभी तक 444 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 73 की रिपोर्ट अभी प्रतीक्षित है। प्रशासन के निर्देश पर 83 को अभी मेडिकल क्वारंटीन में रखा गया है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमाकांत त्रिपाठी की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से 517 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 444 आई जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।
अभी 73 लोगों की रिपोर्ट प्रतीक्षित है। बताया कि जिले में अब दो कोरोना संक्रमित हैं। आशंका पर फरीदीपुर स्थित शेल्टर होम में 83 लोगों को मेडिकल क्वारंटीन में रखा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में 27055 लोगों को होम क्वारंटीन व शहरी क्षेत्र में अलग से 709 को होम क्वारंटीन में रखा गया है।
विज्ञापन
खैराबाद के कंटेनमेंट जोन में सर्वे के बाद 37 हजार से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। बताया कि लॉकडाउन का पूरा अनुपालन कराते हुए योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जा रहा है। 11048 असहायों को चिह्नित करके उनके खाते में एक हजार रुपया भेजा गया है। इसी तरह अन्य योजनाओं से भी पात्रों को लाभान्वित किया जा रहा है।