{"_id":"5968f8da4f1c1b553e8b4700","slug":"81500051674-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैैनाती
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवागत दो बीडीओ ने दी जॉइनिंग
- आवंटित किए गए ब्लॉक
- अभी भी आठ ब्लॉक खाली
सुल्तानपुर। गैर जनपद से तबादले पर आए दो नए खंड विकास अधिकारियों ने अपनी जॉइनिंग दे दी है। जॉइनिंग के बाद उन्हें ब्लॉक आवंटित कर दिया गया है। साथ ही गैर जनपद स्थानांतरित दो बीडीओ को रिलीव कर दिया गया है।
वाराणसी से स्थानांतरित होकर आई खंड विकास अधिकारी मधु देवी गुप्ता को कादीपुर का बीडीओ बनाया गया है। उन्हें करौंदीकलां का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यहां बीडीओ रहे वीरभान सिंह का तबादला बलिया होने पर उन्हें रिलीव कर दिया गया। गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आई शशि देवी को कुड़वार का बीडीओ बनाया गया है। उन्हें दूबेपुर विकास खंड का मनरेगा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। दूबेपुर विकास खंड में राम शिरोमणि यादव को संयुक्त बीडीओ के पद पर तैनाती दी गई है। कुड़वार के बीडीओ रहे राकेश कुमार का तबादला बस्ती होने पर उन्हें रिलीव कर दिया गया। दो नए खंड विकास अधिकारियों की तैनाती व दो का स्थानांतरण होने के बाद भी जिले में आठ बीडीओ के पद खाली हैं। खाली जगहों पर अतिरिक्त प्रभार देकर कार्य चलाया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी रामयज्ञ मिश्र ने बताया कि नए खंड विकास अधिकारियों को ब्लॉक आवंटित कर दिए गए हैं।