फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   75 ATM answered on the day before the leave of banks

बैंकों की छुट्टी के पहले ही दिन 75 एटीएम ने दिया जवाब

Sat, 24 Jun 2017 11:25 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sat, 24 Jun 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
75 ATM answered on the day before the leave of banks
एसबीआई एटीएम - फोटो : amar ujala
बैंकों की तीन दिन की छुट्टी के पहले दिन ही एटीएम ने जवाब दे दिया। शनिवार को जिले में स्थापित 116 एटीएम में 75 कैशलेस रहे। यह स्थिति एटीएम पर करेंसी चेस्ट लोट नहीं होने की वजह से पैदा हुई। ईद के पर्व से पहले उपभोक्ता कैश के लिए भटकते रहे। जिन एटीएम पर कैश था, वहां लंबी कतार लगी रही। भीषण गर्मी में लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे। 
विज्ञापन


पिछले दिनों कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए आरबीआई की ओर से बैंकों को जरूरत के मुताबिक कैश नहीं दिया जा रहा था। बैंकों को डिपॉजिट से काम चलाने का निर्देश दिया गया था। फिलहाल स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। बैंकों में कैश पहुंचने लगा है, लेकिन एटीएम पर कैश लोड करने वाली एजेंसियों को अभी भी जरूरत के हिसाब से चेस्ट नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


ईद के त्योहार पर इस बार तीन दिन तक बैंकों में अवकाश रहेगा। पहली छुट्टी महीने के चौथे शनिवार की है जबकि दूसरी रविवार की। वहीं, सोमवार को ईद की छुट्टी घोषित की गई है। ईद के त्योहार को लेकर तैयारी को लोग खरीदारी में लगे हैं। धन निकासी के लिए लोगों को एटीएम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन के बैंक अवकाश के पहले दिन ही शनिवार को शहर के अधिकांश एटीएम में कैश लोड नहीं किया जा सका था। शहर के रोडवेज स्थित एसबीआई, इलाहाबाद बैंक, गोलाघाट स्थित आईसीआईसीआई बैंक, कुड़वार नाका स्थित पीएनबी, रेलवे स्टेशन रोड स्थित बीओबी, शहर के नार्मल चौराहा स्थित आईडीबीआई, दरियापुर स्थित देना बैंक, लखनऊ नाका स्थित बीओबी, सब्जी मंडी स्थित केनरा बैंक, डाकखाना स्थित यूको बैंक समेत अन्य स्थानों पर स्थित एटीएम पर शनिवार को कैश नहीं मिल सका।

सीमित एटीएम पर लोगों की लंबी कतार लगी रही। भीषण गर्मी में लोग बेहाल दिखे। कुछ लोगों को कैश मिला जबकि तमाम लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। जिले में एसबीआई, बीओबी, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी बैंक, सिंडिकेट बैंक, आईओबी, ओरियंटल बैंक, यूको बैंक, एक्सिस बैंक, पीएनबी, इलाहाबाद बैंक, विजया बैंक, सेंट्रल बैंक समेत अन्य बैंकों के 116 एटीएम स्थापित हैं। इनमें 75 एटीएम में शनिवार को कैश नहीं था। ऐसे में लोगों को पैसा निकालने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।             

      
ग्रामीण क्षेत्रों की दशा बेहद खराब है। ग्रामीण अंचल में स्थापित कई एटीएम के शटर कई दिनों से नहीं खुले हैं। ऐसे में लोग अवकाश के दिनों में एटीएम कार्ड लेकर जिला मुख्यालय की ओर से का रुख करने को मजबूर हैं। कादीपुर, मोतिगरपुर, दोस्तपुर, अखंडनगर, करौंदीकलां, सूरापुर, कूरेभार, धनपतगंज, बल्दीराय, कुड़वार, लंभुआ, कोइरीपुर नगर पंचायत समेत अन्य स्थानों पर स्थित अधिकांश एटीएम में पिछले एक सप्ताह से कैश नहीं पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीणांचल में स्थित एटीएम शोपीस बनकर रह गए हैं। 

अग्रणी बैंक प्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed