फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   तीन तारीख तक अपडेट करनी होगी प्रगति रिपोर्ट

तीन तारीख तक अपडेट करनी होगी प्रगति रिपोर्ट

Thu, 05 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
तीन तारीख तक अपडेट करनी होगी प्रगति रिपोर्ट
तीन तारीख तक अपडेट
विज्ञापन

करनी होगी प्रगति रिपोर्ट
क्रासर
समीक्षा में अधिकारियों को दिए गए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। विकास कार्यक्रमों की माह भर की रिपोर्ट प्रत्येक माह की तीन तारीख तक अनिवार्य रूप से पूरी करनी होगी। अधिकारियों को रिपोर्ट ऑनलाइन भी फीड कराना होगा। बृहस्पतिवार को जिला योजना की समीक्षा में डीएम ने संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट में समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी हरेंद्रवीर सिंह का फोकस दवाओं एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं पर रहा। उन्होंने सीएमओ व एसीएमओ को ब्लॉकों का निरीक्षण करने एवं मरीजाें का दवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। पीएम आवास योजना के तहत रोजाना बीडीओ से मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में गड्ढामुक्त की गईं सड़कों का सत्यापन कराया जाएगा। डीएम ने विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए ट्रांसफामरों को समय सीमा के भीतर बदलवाने का निर्देश दिया। कहा कि उपलब्धता में कमी पर उच्चाधिकारियों से बात करके व्यवस्था कराई जाय। बैठक में मनरेगा, किसान पारदर्शी योजना, प्रसाधन निर्माण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, शिकायत पोर्टल समेत विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। कहा कि समय से कार्य पूरा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र ने निर्धारित अवधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed