फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   56 candidates did not appear in NEET

Sultanpur News: नीट से 56 अभ्यर्थियों ने किया किनारा

Mon, 08 May 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 08 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
56 candidates did not appear in NEET
सुल्तानपुर में नीट देकर परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते स्टूडेंट्स। -संवाद
सुल्तानपुर। शहर के चार केंद्रों पर रविवार को नीट आयोजित की गई। परीक्षा में 2089 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, 56 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के पूर्व केंद्रों के मुख्य द्वार पर विद्यार्थियों की सघन तलाशी ली गई।
विज्ञापन




रविवार को नीट का आयोजन शहर के चार विद्यालयों में दो पालियों में किया गया। इसमें कुल 2145 विद्यार्थी पंजीकृत थे। सनबीम स्कूल में पंजीकृत 513 की तुलना में 495 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया, 18 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। केएनआईसीई में 672 पंजीकृत विद्यार्थियों की तुलना में 662 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, 10 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन



महर्षि विद्या मंदिर अहिमाने में 456 विद्यार्थियों की तुलना में 439 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, 17 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। टाइनी टॉट्स पब्लिक स्कूल में 504 अभ्यर्थियों की तुलना में 493 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, 11 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नीट की सिटी कोआर्डिंटर डॉ. शरनजीत कौर ने बताया कि परीक्षा पूरी शुचिता के साथ आयोजित की गई। इसकी मॉनिटरिंग के लिए जीआईसी के पूर्व प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह को बतौर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया था।




कुछ ने कठिन तो कुछ ने बताया अच्छा रहा पेपर
शहर के विवेकनगर निवासी आयुष गुप्ता ने बताया कि नीट का पेपर अच्छा हुआ है। अब तो अच्छे रिजल्ट की उम्मीद है। जिले के पठानीपुर निवासी शिल्पा मौर्या ने कहा कि गणित का पेपर कठिन लगा। बाकी पेपर बहुत अच्छा था। शहर के रेलवे कॉलोनी निवासी काजल कुमारी ने बताया कि साइंस के प्रश्न अच्छे थे लेकिन गणित के प्रश्न हल करने में दिक्कत हुई। मोतिगरपुर क्षेत्र के पांडेय बाबा के आयुष सिंह ने बताया कि सभी प्रश्नपत्र काफी आसान थे। चार-छह प्रश्नों को छोड़ दें तो सभी पेपर सरल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed