फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   तबादले में धनउगाही

तबादले में धनउगाही

Fri, 14 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
तबादले में धनउगाही
सफाई कर्मियों के तबादले
विज्ञापन

में धनउगाही का आरोप
क्रासर

डीएम ने दिए जांच के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। सफाई कर्मचारियों के मनचाहे स्शथानांतरण में पंचायतराज विभाग के लिपिकों की कार्यशैली पर सवाल उठा है। शिकायत में विभाग के लिपिकों पर जमकर धनउगाही का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता स्वयं सफाई कर्मी बताया जा रहा है। सफाई कर्मी ने सीएम, डीएम समेत सीडीओ से प्रकरण की शिकायत की है।
दूबेपुर विकास खंड के अच्छेलाल ने सफाई कर्मियों के स्थानांतरण में बड़े पैमाने पर धनउगाही किए जाने का आरोप विभागीय लिपिकों पर जड़ा है। बाकायदा लिपिकों का नाम व उनके द्वारा कराए गए स्थानांतरण का हवाला देते हुए सफाई कर्मियों से तबादले के नाम पर वसूली गई धनराशि का ब्यौरा दिया है। विभागीय लिपिकों का नाम व वसूली गई राशि का ब्यौरा देते हुए इसकी शिकायत सीएम, डीएम व सीडीओ से की है। आरोप है कि सफाई कर्मियों के तबादले में कई लाख रुपये की वसूली की गई। इसमें विभाग से संबद्घ कुछ सफाई कर्मियों पर बिचौलिए का कार्य करने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता स्वयं भी दूबेपुर विकास खंड का सफाई कर्मी बताया जा रहा है। डीएम ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए सीडीओ को प्रकरण की जांच करवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इनसेट
प्रशासनिक अधिकारी पर भी आरोप
विकास भवन के प्रशासनिक अधिकारी की पदोन्नति में लामा के शिवपूजन सिंह पटेल ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। आरोप लगाते हुए उनकी पदोन्नति वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर नहीं करने की मांग की है। इस शिकायत को भी डीएम ने सीडीओ के पास भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed