{"_id":"594d46ab4f1c1bce5e8b4690","slug":"51498236587-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन मेगा कैंप में 311 लाभार्थियों ने भरे फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन मेगा कैंप में 311 लाभार्थियों ने भरे फॉर्म
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंशन मेगा कैंप में 311
लाभार्थियों ने भरे फॉर्म
अमर उजाला ब्यूरो
अमेठी। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पर तीन दिवसीय पेंशन मेगा कैंप का समापन हो गया। कैंप में कुल 311 विधवा, वृद्धा व दिव्यांग ने पेंशन के लिए फॉर्म जमा किए। जिलाधिकारी योगेश कुमार के निर्देश पर बुधवार से स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पर विधवा, दिव्यांग एवं वृद्धा पेंशन योजना के तहत तीन दिवसीय पेंशन मेगा कैंप का आयोजन किया गया था। कैंप में जिला समाज कल्याण विभाग, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग व ब्लॉक स्तरीय सभी अधिकारी व कर्मचारी के साथ जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। कैंप में आय प्रमाण पत्र व कुछ अन्य अभिलेखों की कमी के चलते काफी संख्या में लाभार्थी मायूस लौट गए। एडीओ पंचायत अनिल सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर में कुल 311 पेंशन फॉर्म प्राप्त हुए। इसमें वृद्धावस्था के 199, विधवा के 76 और दिव्यांग के 36 आवेदन प्राप्त हुए। जिला स्तरीय अधिकारियों की देखरेख में पेंशन फार्मों को स्वीकृति प्रदान कर ऑनलाइन कराया जा रहा है। इस मौके पर विजय कुमार, देवेंद्र मणि, सुरेश बघेल, डॉ. अमरनाथ, धर्मेद्र सिंह, अनुराग सहित तमाम लोग मौजूद रहे।