{"_id":"598f38514f1c1b362a8b482b","slug":"41502558289-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन किशोरी समेत नौ की कटी चोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन किशोरी समेत नौ की कटी चोटी
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में चोटी कटने की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। अलग-अलग स्थानों पर तीन किशोरियों समेत नौ महिलाओं की चोटी कटने के दावे से ग्रामीणों में दहशत का माहौैल है।
पीड़ित महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहली घटना अखंडनगर थाना क्षेत्र के प्राणनाथपुर बछेड़िया गांव से जुड़ी है।
गांव निवासी रामप्रताप मिश्र की पत्नी जया कादीपुर कोतवाली के कादीपुर खुर्द गांव में अपने मायके आई थी। शनिवार सुबह छह बजे जया घर के बाहर मंजन कर रही थी।
विज्ञापन
उसके पास गांव की दो-तीन महिलाएं खड़ी होकर बात कर रही थीं। इसी दौरान उसकी चोटी संदिग्ध परिस्थितियों में कट गई। चोटी कटते ही जया चीखने लगी तो परिवारीजन भी वहां पहुंच गए।
पीड़िता के अनुसार उसे एक बुढ़िया की धुंधली छाया दिखाई दी। फिलहाल वह स्वस्थ है। दूसरी घटना हलियापुर थाना क्षेत्र के पूरे बासू गांव की है।
गांव निवासी माताप्रसाद की पुत्री रिंकी (15) की शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में चोटी कट गई। तीसरी घटना गोसाईंगंज के खरसोमा गांव की है।
गांव की रहने वाली रामरती (32) पत्नी शोभाराम की शनिवार सुबह घर में चोटी कट गई। इसी थाना क्षेत्र के बनमई गांव की रहने वाली सबरीन बानों (16) पुत्री मोहम्मद इस्माइल की शुक्रवार की रात दोबारा चोटी कट गई।
इसके पहले बुधवार को सबरीन की चोटी कटी थी। पांचवी घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव की है। गांव निवासी भानमती (35) पत्नी राम सूरत की शनिवार को चोटी कट गई।
भानमती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छठीं घटना कुड़वार थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव से जुड़ी है। गांव की रहने वाली शांति (25) पत्नी इंद्र कुमार की भी चोटी शनिवार को कट गई।
उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सातवीं घटना चांदा कोतवाली क्षेत्र के मुस्काबाद की है। गांव निवासी सत्यप्रकाश की पत्नी विंद्रा देवी (30) की शनिवार को चोटी कट गई।
इसी कोतवाली क्षेत्र के पीपी कमैचा निवासी दयाशंकर की पत्नी मनोरमा (25) की भी चोटी शनिवार को कट गई। दोनों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
एक अन्य घटना दोस्तपुर थाना क्षेत्र के दानवपट्टी गांव की है। गांव निवासी अनिल कुमार की पुत्री गरिमा (13) शुक्रवार की रात घर में सो रही थी, तभी उसकी चोटी कट गई।