फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ग्राम प्रधान मिसरौली बडग़ांव के समस्त अधिकार सीज

ग्राम प्रधान मिसरौली बडग़ांव के समस्त अधिकार सीज

Fri, 28 Jul 2017 10:46 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान मिसरौली बडग़ांव के समस्त अधिकार सीज
ग्राम प्रधान मिसरौली बड़गांव के समस्त अधिकार सीज
विज्ञापन

क्रासर
शौचालय निर्माण में अनियमितता व सरकारी धन के गबन का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। ग्रामीणों की शिकायत सही मिलने के बाद डीएम ने संग्रामपुर की ग्राम पंचायत मिसरौली बड़गांव के ग्राम प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। गांव में विकास कार्यों के संचालन में बाधा नहीं आए, इसके लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। डीएम ने एक्सईएन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) को प्रकरण की अंतिम जांच की जिम्मेदारी सौंपते हुए 15 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।

ब्लॉक संग्रामपुर की ग्राम पंचायत मिसरौली बड़गांव निवासी शारदा प्रसाद वर्मा आदि ने जिलाधिकारी योगेश कुमार को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार पर शौचालय निर्माण में अनियमितता व सरकारी धन के गबन का आरोप लगाया था। डीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा था। डीपीआरओ ने जांच का जिम्मा एडीपीआरओ आशुतोष कुमार को सौंपा था। एडीपीआरओ की जांच में गांव में आवंटित शौचालय निर्माण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाई गई। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कुल छह लाख 85 हजार 371 रुपये के गबन की पुष्टि करते हुए रिपोर्ट डीपीआरओ को सौंप दी थी। इसके बाद डीपीआरओ की ओर से नोटिस जारी कर ग्राम प्रधान से जवाब मांगा गया। प्रधान की ओर से दिए गए जवाब से संतुष्ट नहीं होने व इस संबंध में मिली डीपीआरओ की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने बृहस्पतिवार को प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज करते हुए गांव में तीन सदस्यीय समिति गठित करने का आदेश दिया। गांव में विकास कार्यों के संचालन के लिए वार्ड नंबर तीन के ग्राम पंचायत सदस्य राजेंद्र, वार्ड नंबर पांच की सदस्य मीना व छह की सदस्य गुड्डा को समिति में नामित किया है। अगले आदेश तक इनके पास ग्राम पंचायत का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed