फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सऊदी अरब से पहुंचा सुरेंद्र का शव

सऊदी अरब से पहुंचा सुरेंद्र का शव

Fri, 23 Jun 2017 03:19 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 03:19 AM IST
विज्ञापन
सऊदी अरब से पहुंचा सुरेंद्र का शव
सऊदी अरब से लाया गया सुरेंद्र का शव
विज्ञापन

क्रासर
ढाई माह पूर्व दम्माम में बिजली गिरने से हुई थी मौत
अखंडनगर के महमदपुर गांव से जुड़ा मामला
फोटो संख्या-41,42,43
अमर उजाला ब्यूरो
कादीपुर (सुल्तानपुर)। ढाई माह पहले सऊदी अरब के दम्माम में बिजली गिरने से हुई सुरेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। अब्दुल हक के प्रयास से बुधवार को सऊदी से शव जब घर पहुंचा तो एक बार फिर परिवारीजनों की आंखों से आंसू की धारा निकल पड़ी। देर रात शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामला अखंडनगर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव से जुड़ा है।
अखंडनगर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार (35) पुत्र रघुनंदन बीते नौ सितंबर 2014 को सऊदी अरब के दम्माम शहर गया था। वह किसी शेख के घर पर खाना बनाने का काम करता था। चार जुलाई 2016 को सुरेंद्र घर आया था। लगभग तीन माह घर पर रहकर सुरेंद्र वापस 20 नवंबर 2016 को दम्माम शहर चला गया था। दम्माम शहर से 31 मार्च 2017 को शाम लगभग सात बजे राकेश नाम के एक व्यक्ति ने सुरेंद्र की पत्नी कृष्णावती के मोबाइल पर फोन कर सूचना दी कि बिजली गिरने से सुरेंद्र कुमार की मौत हो गई है। पति की मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। गरीबी में पल रहा अनुसूचित जाति का परिवार विदेश से शव मंगवाने के लिए परेशान रहा। इस दौरान आठ अप्रैल 2017 को मृतक के भाई सुभाष की कादीपुर कस्बे के अब्दुल हक से मुलाकात हो गई। अब्दुल हक ने भरोसा दिया कि सुरेंद्र का शव हर हाल में उसके घर पहुंचेगा। अब्दुल हक ने विदेश मंत्रालय के सहयोग से सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास एवं सऊदी अरब सरकार से लिखा-पढ़ी शु़रू की। अब्दुल हक की मेहनत रंग लाई। लगभग ढाई महीने बाद 20 जून 2017 को सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास से उनके पास फोन आया कि 21 जून को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरेंद्र का शव भेजा जा रहा है। पिछले बुधवार को अब्दुल हक, गुलाम मोहम्मद अंसारी एवं परिवारीजन लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे और सुरेंद्र का पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे। देर रात शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

इनसेट
परिवार में मचा कोहराम
कादीपुर। महमदपुर गांव निवासी सुरेंद्र के परिवार में पिता रघुनंदन, मां प्रभावती, पत्नी कृष्णावती, बेटी नंदिनी (14) बेटा सुमित (11) बेटा अमित (8) व भाई सुभाष (25) है। परिवार पालने की जिम्मेदारी सुरेंद्र के कंधों पर थी। सुरेंद्र की मौत से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed