फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   36 lakh fruit plants will be planted in amethi

जिले में लगाए जाएंगे 36 लाख फलदार पौधे

Sun, 29 Sep 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
36 lakh fruit plants will be planted in  amethi
गौरीगंज। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने व जिले को हरा-भरा बनाने के लिये शासन ने आगामी वर्षाकाल के लिये जिले में 36 लाख फलदार पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

निदेशक का पत्र मिलने के बाद प्रशासन ने विभागवार लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। जिला प्रशासन ने वन विभाग से किसानों व लोगों की इच्छा के अनुसार पौधे देने व स्थान का चयन कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

शासन ने प्रभागीय वनाधिकारी को पत्र भेजकर पौध रोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये किसानों व आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने व उनकी इच्छा के अनुसार प्रजाति के पौधों की व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक का पत्र मिलने के बाद प्रभागीय वनाधिकारी ने विभागवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए विभागाध्यक्षों को पत्र जारी किया है। पत्र में लक्ष्य के अनुसार स्थल चयन के साथ लोगों की इच्छा व मांग के अनुसार प्रजाति चयन कर के मांग पत्र व सूचना देने को कहा है।

सूचना मिलने के बाद जिले में संचालित नर्सरियों में प्रजाति के अनुसार पौधों की व्यवस्था की जाएगी। प्रभागीय वनाधिकारी ने स्थल चयन व प्रजाति चयन का मांग पत्र निर्धारित प्रारूप पर न मिलने पर डीएम से विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed