{"_id":"5d9787f88ebc3e93d47d72db","slug":"34-police-personnel-will-be-posted-in-the-modern-police-station-ramganj-sultanpur-news-lko485201527","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडर्न थाना रामगंज में तैनात होंगे 34 पुलिस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडर्न थाना रामगंज में तैनात होंगे 34 पुलिस कर्मी
विज्ञापन
गौरीगंज। मॉडर्न थाना में उच्चीकृत जिले की रामगंज चौकी का संचालन जल्द ही होगा। भूमि चिह्नित होने के बाद शासन ने विभाग के प्रस्ताव पर पद सृजन को मंजूरी प्रदान की है।
शासन से मंजूरी मिलने के बाद सचिव ने थाने में एक प्रभारी निरीक्षक समेत कुल 34 पुलिस कर्मियों की तैनाती करने का निर्देश पुलिस महानिदेशक को देते हुए जिला प्रशासन को पत्र भेजा है।
अमेठी में नवीन पुलिस मॉडर्न थाना रामगंज के संचालन का रास्त साफ हो गया है। पिछले दिनों जिला प्रशासन के सहयोग से अमेठी के त्रिसुंडी में भूमि चिह्नित होने के बाद पुलिस विभाग ने शासन से धन आवंटन के साथ पद सृजित करने का प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने रामगंज मॉडर्न थाना के लिए एक निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक, नौ मुख्य आरक्षी, दो कंसोल ऑपरेटर, 15 आरक्षी, दो आरक्षी चालक तथा चतुर्थ श्रेणी के तीन पदों को स्वीकृति प्रदान की है।
पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान करने के बाद सचिव ने पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक के साथ जिला प्रशासन को पत्र भेजा है। पत्र में भवन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सृजित पदों पर तैनाती करने का निर्देश देतेे हुए शीघ्र भवन निर्माण कार्य मानक के अनुसार पूरा करने को कहा गया है।