फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rana Pratap and Residential Complex dominate in table tennis

Sultanpur News: टेबल टेनिस में राणा प्रताप और आवासीय परिसर का दबदबा

Sat, 19 Sep 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 19 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rana Pratap and Residential Complex dominate in table tennis
अंतरमहाविद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत- महाविद्यालय
सुल्तानपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुक्रवार को पयागीपुर स्थित गनपत सहाय पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित हुई। महिला वर्ग में शहर के राणा प्रताप पीजी कॉलेज ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि पुरुष वर्ग में आवासीय परिसर विश्वविद्यालय अयोध्या विजेता रहा।
विज्ञापन

महिला वर्ग में आवासीय परिसर विश्वविद्यालय अयोध्या उपविजेता रहा। पुरुष वर्ग में गनपत सहाय पीजी कॉलेज सुल्तानपुर ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में चार महाविद्यालयों के कुल 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें आवासीय परिसर विश्वविद्यालय अयोध्या, गनपत सहाय पीजी कॉलेज, राणा प्रताप पीजी कॉलेज और श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज सुल्तानपुर के खिलाड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक ओम प्रकाश पांडेय और प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह राणा मौजूद रहे। विश्वविद्यालय की ओर से प्रो. प्रवीण कुमार सिंह और डॉ. विक्रम सिंह ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। निर्णायक की भूमिका मो. सईद और प्रमोद सिंह यादव ने निभाई। संचालन डॉ. विष्णु शंकर अग्रहरि ने किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. अंग्रेज सिंह राणा ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पदक देकर सम्मानित किया। इस दौरान आयोजन सचिव डॉ. रवींद्र कुमार शुक्ला, डॉ. विक्रमादित्य, डॉ. अरविंद द्विवेदी और किशोर भटनागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed