{"_id":"59d669404f1c1ba8538b5e9b","slug":"31507223872-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुआ उपकेंद्र का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुआ उपकेंद्र का निर्माण कार्य
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य शुरू
अमेठी। स्थानीय विकास खंड के खेरौना गांव में 33/11 केवी के विद्युत उपकेंद्र भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने उपकेंद्र की प्रस्तावित भूमि को अपनी पट्टे की बताते हुए निर्माण कार्य जबरन रुकवा दिया था। निर्माण कार्य रुकने के बाद बृहस्पतिवार को विद्युत वितरण उपखंड प्रथम के एसडीओ ने मामले की शिकायत तहसीलदार महेंद्र श्रीवास्तव से की। शिकायत मिलते ही तहसीलदार ने नायब तहसीलदार बीडी त्रिपाठी, राजस्व व चकबंदी टीम को मौके पर भेजा। नायब तहसीलदार ने पैमाइश कराकर उपकेंद्र की भूमि को चिह्नित कराया। इसके बाद उपकेंद्र के भवन का निर्माण कार्य दोपहर बाद शुरू हो गया।