फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   भाकियू की पंचायत

भाकियू की पंचायत

Fri, 14 Jul 2017 10:46 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
भाकियू की पंचायत
‘ब्लॉक अध्यक्ष गांव-गांव
विज्ञापन

भ्रमण कर बनाएं सदस्य’
क्रासर
सीताकुंड घाट पर भाकियू ने लगाई पंचायत
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। किसानों की समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने शहर के सीताकुंड घाट स्थित कार्यालय पर पंचायत लगाई। पूर्व में दिए ज्ञापन की समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर संगठन ने रोष जताया। 15 दिन के अंदर सभी समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन का अल्टीमेटम दिया।

पंचायत को संबोधित करते हुए संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कुशल तिवारी ने कहा कि सभी ब्लॉक अध्यक्ष गांव-गांव भ्रमण कर प्रत्येक घर से एक सदस्य को भाकियू की सदस्यता ग्रहण कराएं। वर्ष 2018 तक संगठन में कम से कम 50 हजार सदस्यों का लक्ष्य पूरा करना है। इस दौरान उपाध्यक्ष ने कामतागंज बाजार में स्थित पन्ना टिकरी खाद्यान्न गोदाम में व्याप्त भ्रष्टाचार, गन्ना मूल्य भुगतान, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, खराब सरकारी नलकूप, पुलिसिया उत्पीडन, फर्जी राशनकार्ड समेत अन्य समस्याओं से संबंधित दिए ज्ञापन पर कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया। कहा कि यदि 15 दिन के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह, रामविशाल मौर्य, वीरेंद्र सिंह, रवि त्रिपाठी, रामचंदर, पिंटू शुक्ला, रमेश तिवारी, सियाराम कोरी, मालती, सरिता वर्मा समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed