फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ंचायत उपचुनाव

ंचायत उपचुनाव

Mon, 03 Jul 2017 09:31 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
ंचायत उपचुनाव
चार प्रधान व तीन बीडीसी
विज्ञापन

उपचुनाव के नतीजे घोषित
क्रासर
ब्लॉकों पर कराई गई मतगणना, समर्थकों का जश्न

फोटो संख्या-14,15,16
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। जिले में चार प्रधान व तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के कराए गए उपचुनाव के नतीजे सोमवार दोपहर घोषित कर दिए गए। विकास खंड मुख्यालयों पर मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित कर दिया गया। जीत के बाद समर्थकों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया। मतगणना को देखते हुए ब्लॉकों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

पंचायत उपचुनाव में चार ग्राम प्रधान व तीन क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नतीजे सोमवार को मतगणना के बाद घोषित कर दिए गए। कुड़वार विकास खंड के डोमनपुर ग्राम पंचायत की प्रधान पद प्रत्याशी सुमन सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मालती यादव को 183 मतों से हराया। सुमन को 818 व मालती को 635 वोट मिले। कुड़वार के मनियापुर ग्राम प्रधान प्रत्याशी शमा बानो 220 मतों से विजयी हुईं। उन्हें 888 व उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी नाज फातमा को 668 मत मिले। कुड़वार विकास खंड के रामपुर ग्राम पंचायत प्रधान पद पर हुए उपचुनाव में शिवपती 34 वोटों से विजयी हुईं। उन्हें 401 व उनकी निकतटम प्रतिद्वंद्वी आशमा बानों को 367 वोट प्राप्त हुए। कुड़वार के ही ऊंचगांव के 46 नंबर क्षेत्र पंचायत वार्ड से अरुण पाठक ने एकतरफा जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 313 मतों से हराया है। अरुण पाठक को 414 व उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजकुमार को 101 वोट मिले। विजयी प्रत्याशियों को आरओ फूलचंद व एआरओ संदीप कनौजिया ने प्रमाण पत्र वितरित किया। कूरेभार के अरवलकीरी करवत ग्राम प्रधान के उपचुनाव में शोभावती 173 मतों से विजयी हुई हैं। शोभावती को 725 व उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी हरिवंश वर्मा को 552 वोट मिले। बल्दीराय के दुर्गापुर में हुए बीडीसी के उपचुनाव में फूलमती 80 वोटों से चुनाव जीत गईं। फूलमती को 306 व दूसरे नंबर पर रहे विजय कुमार को 226 मत प्राप्त हुए। करौंदीकलां के वार्ड संख्या 47 के बीडीसी चुनाव में राजेश उपाध्याय 202 मतों से विजयी हुए। उन्हें 372 व उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश कुमार को 170 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed