फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   21 bigha wheat crop ashes due to fire

Sultanpur News: आग से 21 बीघा गेहूं की फसल राख

Sat, 15 Apr 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 15 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
21 bigha wheat crop ashes due to fire
लंभुआ में आग लगने से जली फसल। -संवाद
लंभुआ/ जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। गेहूं के खेत के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन के तार में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल वाहन में पानी न होने से किसान बेबस नजर आए। आग से 21 बीघा फसल जल गई। किसानों ने नुकसान के मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन




लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के धारपुर गांव में एचटी लाइन के तार में शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल आग की चपेट में आ गई। आग ने धीरे-धीरे कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। नंदलाल सिंह की 18 बीघा और अमर बहादुर सिंह की एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी में पानी न होने से वह भी काम नहीं आई। आसपास के ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन



राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। किसानों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से फसल में आग लगी और खेत में तैयार फसल जलकर राख हो गई। अब खाने के लिए राशन खरीदना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, जयसिंहपुर के रायचंदपुर गांव में शुक्रवार दोपहर बाद लगभग दो बजे सत्यप्रकाश तिवारी के खेत के ऊपर से होकर गुजरी एचटी लाइन के तार में शार्ट सर्किट होने से गेहूं की फसल में आग लग गई। चीख पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सत्यप्रकाश की लगभग दो बीघा फसल राख हो गई। सूचना पर तहसीलदार हृदयराम तिवारी ने हल्का लेखपाल को गांव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed