{"_id":"53834e215a5dcff045ab32fff02711ea","slug":"203-girl-students-counselled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"203 छात्राओं ने कराई काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
203 छात्राओं ने कराई काउंसलिंग
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 04 Oct 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को बीटीसी प्रशिक्षण 2014 में काउंसलिंग के पहले दिन कुल 203 छात्राओं ने हिस्सा लिया। सुल्तानपुर के लिए 183 व अमेठी जनपद के लिए 20 छात्राओं ने काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बीटीसी प्रशिक्षण 2014 में प्रवेश के लिए सुल्तानपुर जनपद की तीसरे चरण की काउंसलिंग में पहले दिन रविवार को कला वर्ग एवं विशेष आरक्षण श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था जिसमें 8,890 अभ्यर्थियों के सापेक्ष कुल 183 महिला अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लिया। डायट के तकनीकी सहायक वकील अहमद ने बताया कि 122 सामान्य वर्ग, 29 अनुसूचित जाति, 24 अन्य पिछड़ा वर्ग व आठ निशक्त अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य महेंद्र कनौजिया ने बताया कि बीटीसी प्रशिक्षण 2014 में प्रवेश के लिए आयोजित काउंसलिंग के दूसरे दिन सोमवार को महिला अभ्यर्थियों की विज्ञान वर्ग की काउंसलिंग आयोजित है। इसमें सुल्तानपुर एवं अमेठी जनपद के अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन