फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   जेल जाएंगे जिले के 250 शातिर बदमाश

जेल जाएंगे जिले के 250 शातिर बदमाश

Sun, 10 Feb 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
जेल जाएंगे जिले के 250 शातिर बदमाश
250 अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, तैयार की गई सूची
विज्ञापन

गौरीगंज। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस जिले में सक्रिय 250 अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में हैं। ऐसे बदमाशों की सूची तैयार कर उनकी निगरानी व कार्रवाई की जिम्मेदारी संबंधित थानों की पुलिस को सौंपी गई है।

एसपी के निर्देश पर शनिवार रात पुलिस कार्यालय में एएसपी बीसी दुबे ने जिले के सभी 14 थानों के प्रभारियों व मुख्य आरक्षियों के साथ बैठक कर 250 बदमाशों को चिह्नित किया है। अपराधियों की सूची तैयार करने के बाद थानाध्यक्षों को उन पर विशेष निगरानी रखने व आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सलाखों के पीछे भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


सूची में ऐसे बदमाशों को रखा गया है जो गंभीर मुकदमों में जेल से जमानत पर बाहर हैं। इसके साथ जिन पर गुंडा व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जिला बदर व गंभीर अपराध करने वाले अपराधियों को भी सूची में रखा गया है। एएसपी ने बताया कि इस कार्रवाई से आपराधिक वारदातों पर अंकुश लग सकेगा। सूचीबद्ध बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई में हीलाहवाली करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed