{"_id":"5c30f525bdec225712492f16","slug":"201546712357-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठप हुआ एक्सप्रेस-वे से लाइन शिफ्टिंग का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठप हुआ एक्सप्रेस-वे से लाइन शिफ्टिंग का कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते से बिजली लाइन हटाने का काम ठप
गौरीगंज। लखनऊ से गाजीपुर की यात्रा को सुगम बनाने के लिए निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते में आने वाली बिजली की एचटी व एलटी लाइन की शिफ्टिंग का काम जिले में ठप हो गया है। इसका कारण यूपीडा की ओर से पावर कॉर्पोरेशन को पैसा नहीं दिया जाना बताया जा रहा है। जिले में एक्सप्रेस-वे के रास्ते में आने वाले 192 खंभों की विद्युत लाइन को शिफ्ट कराने पर 2.75 करोड़ का खर्च आना था। पावर कॉर्पोरेशन को यूपीडा ने अब तक केवल 73 लाख रुपये ही आवंटित किए हैं।
लखनऊ से गाजीपुर तक जाने के लिए इन दिनों निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जिले के बाजार शुकुल ब्लॉक से होकर गुजर रहा है। जिले में इस मार्ग की लंबाई 14 किलोमीटर है। प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी परियोजना को पूरा कराने की जिम्मेदारी उठा रही यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने पिछले दिनों पावर कॉर्पोरेशन को पत्र भेजकर एक्सप्रेस-वे के दायरे में आने वाले बिजली के खंभे हटाने का अनुरोध करते हुए इस पर आने वाले खर्च का डीपीआर मांगा था।
पावर कॉर्पोरेशन के एक्सईएन जगदीशपुर ने यूपीडा को पहले 2.62 करोड़ और बाद में करीब 12.72 लाख का रिवाइज डीपीआर और भेजकर भुगतान सुनिश्चित कराने को कहा था। यूपीडा ने 73.56 लाख रुपये भेजकर काम शुरू करने का अनुरोध किया। यूपीडा के अनुरोध पर पावर कॉर्पोरेशन ने काम शुरू कर दिया लेकिन बार-बार मांगपत्र भेजने के बावजूद शेष रुपये नहीं मिलने पर लाइन शिफ्टिंग का कार्य ठप कर दिया। एक्सप्रेस-वे से लाइन शिफ्टिंग का काम ठप होने से रोड के समय अवधि में पूरा होने पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
विज्ञापन
पैसा मिलने पर ही होगी शिफ्टिंग
पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता पीके ओझा ने यूपीडा की ओर से धनावंटन नहीं होने के कारण लाइन शिफ्टिंग का काम ठप होने की बात स्वीकार की। कहा कि यूपीडा को शेष धन शीघ्र आवंटित करने को कहा गया है। धन मिलते ही लाइन शिफ्टिंग का काम पूरा किया जाएगा।