{"_id":"5e14c2438ebc3e879c0113bc","slug":"2-lack-49-rupees-froud-sultanpur-news-lko5018435124","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख 49 हजार रुपये की टप्पेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख 49 हजार रुपये की टप्पेबाजी
विज्ञापन
अमेठी। जामों कस्बे में बैंक से रुपये निकालकर दवा खरीद रहे व्यवसायी के बाइक की डिक्की खोलकर उचक्कों ने दो लाख 49 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित व्यवसायी ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जामों थाना क्षेत्र के सूरतगढ निवासी पृथ्वीराज सिंह चौहान राइस मिल संचालक हैं। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे पृथ्वीराज सिंह चौहान जामों कस्बे में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा पहुंचे थे। बैंक से उन्होंने दो लाख 49 हजार रुपये निकाला और उसे बाइक की डिक्की में रखकर घर जा रहे थे। कस्बे में ही एक मेडिकल स्टोर से वे दवा खरीदने के लिए रुके थे।
बाइक खड़ी करके उन्होंने दवा खरीदी। जब वापस पहुंचे तो बाइक की डिक्की खुली थी। डिक्की में रखे दो लाख 49 हजार रुपये गायब थे। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंचे थानाध्यक्ष रतन सिंह ने मुआयना किया। एसओ ने बताया कि टप्पेबाजी की घटना हुई है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं सुल्तानपुर जिले के कुंवासी गांव में सोमवार की रात दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हलियापुर थाना क्षेत्र के कुंवासी गांव निवासी श्यामधर सिंह सोमवार की रात सपरिवार घर में सो रहे थे। देर रात मकान की दीवार फांदकर घर में घुसे चोर तीन कमरों में रखी अटैची व बक्सा खोलकर कीमती कपड़ों के साथ ही डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात और 10 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
खटपट की आवाज सुनकर नींद से जगी महिलाएं जब तक शोर मचातीं चोर जा चुके थे। थानाध्यक्ष अरशद खान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।