{"_id":"596f906c4f1c1bff588b466c","slug":"191500483692-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटे की 11 दुकानों का अनुबंध पत्र निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटे की 11 दुकानों का अनुबंध पत्र निलंबित
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटे की 11 दुकानों का
अनुबंध पत्र निलंबित
क्रासर
राशनकार्ड से आधार कार्ड लिंक नहीं होने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। आदेश के बावजूद राशनकार्ड धारकों का आधार कार्ड लिंकअप नहीं करवाना जिले के 11 कोटेदारों को भारी पड़ गया। समीक्षा के दौरान मामला प्रकाश में आने के बाद डीएम ने डीएसओ को अनुबंध पत्र निलंबित करने का आदेश दिया है। डीएम के आदेश पर बुधवार को डीएसओ ने सभी का अनुबंध पत्र निलंबित करते हुए सात दिन में आधार लिंकअप करवाते हुए जवाब देने का आदेश दिया है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों का आधार राशनकार्ड से लिंकअप नहीं करवाना जिले के 11 कोटेदारों को भारी पड़ गया। मंगलवार को आधार लिंकअप होने की समीक्षा के दौरान मामला प्रकाश में आने के बाद नाराज डीएम योगेश कुमार ने बुधवार को डीएसओ अखिलेश श्रीवास्तव को कार्रवाई का आदेश दिया था। डीएम के आदेश पर डीएसओ ने सभी कोटेदारों का अनुबंध पत्र निलंबित करते हुए सात दिन में गांव में चयनित सभी उपभोक्ताओं का आधार कार्ड राशनकार्ड से लिंकअप करवाते हुए जवाब देने को कहा गया है। आदेश में डेडलाइन में आधार लिंकअप कार्य पूरा नहीं होने तथा जवाब संतोषजनक नहीं होने पर दुकान का अनुबंध पत्र निरस्त करने का अल्टीमेटम दिया है। डीएसओ का आदेश सार्वजनिक होने के बाद पूर्ति महकमे में हड़कंप मचा है।
इनसेट
इन कोटेदारों पर हुई कार्रवाई
जिला पूर्ति अधिकारी अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भादर ब्लॉक के भदांव व ढेमा, अमेठी ब्लॉक के बियसिया, भेंटुआ ब्लॉक के सुल्तानपुर व सेमरा, तिलोई ब्लॉक के तिलोई व गड़ेरी, सिंहपुर ब्लॉक के गोयम व पेड़रिया तथ बहादुरपुर ब्लॉक के खालिसपुर और बहादुरपुर के कोटेदारों का अनुबंध पत्र निलंबित करने की पुष्टि की है।