फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   पंत स्टेडियम है लाल डिग्गी वार्ड की पहचान

पंत स्टेडियम है लाल डिग्गी वार्ड की पहचान

Mon, 23 Oct 2017 11:02 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
पंत स्टेडियम है लाल डिग्गी वार्ड की पहचान
लाल डिग्गी वार्ड की पहचान है पंत स्टेडियम
विज्ञापन

क्रासर
निकाय चुनाव 2017
वार्डनामा
वार्ड- लाल डिग्गी
फोटो संख्या- 40,41
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। शहर का लाल डिग्गी वार्ड अपनी खास पहचान के लिए जाना जाता है। कई शिक्षण संस्थान समेत सरकारी कार्यालय भी इस वार्ड में हैं। जिले का एक बड़ा प्ले ग्राउंड पंत स्टेडियम भी इस वार्ड अंतर्गत है। वर्ष भर यहां पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन होते रहते हैं। वार्ड से जुड़ी कई प्रतिभाओं ने खेल व सेवा में जिले का नाम रोशन किया है। शहर का पुराना मोहल्ला होने के नाते यहां अधिकतर मकान पुश्तैनी हैं। सिविल लाइंस को छूते हुए इस वार्ड में अधिकारियों की कॉलोनी, बड़े होटल और गेस्ट रूम समेत अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान आते हैं। निकाय चुनाव करीब आने से अब वार्ड में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सभासद विकास के दावे कर रहे हैं जबकि विपक्षी उसे खारिज कर रहे हैं।
बॉक्स
वार्ड वासी बोले- थोड़ा संवरा लेकिन थोड़ा बाकी
इनसेट
फोटो संख्या- 42
वन विभाग कार्यालय से लेकर महाकालेश्वर मंदिर के पास तक नाले का पक्का निर्माण नहीं करवाया गया है। मलिन बस्ती की हालत दिनों-दिन खराब होती जा रही है। कच्चे नाले से बारिश के दौरान जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है।
विज्ञापन

-अहमद अली
इनसेट-
फोटो संख्या- 43
वार्ड में सड़क की बड़ी समस्या थी। अब अधिकांश स्थानों पर नई सड़कें बन गई हैं। इससे आवाजाही में सहूलियतें हो रही हैं। पहले केएनआईसीई के पास नाली का पानी सड़कों पर बहता था। यहां नई नाली का निर्माण होने से यह समस्या हल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पंकज अग्रवाल
इनसेट
फोटो संख्या- 44
हमारे वार्ड में कई शिक्षण संस्थान हैं। यहां पर प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। यहां पर एक बड़ी समस्या छुट्टा मवेशियों की है। जो सड़कों पर बैठे रहते हैं। अक्सर ये मवेशी हिंसक हो जाते हैं। नगर पालिका की ओर से छुट्टा मवेशियों पर नियंत्रण के लिए कोई प्रबंध नहीं किया गया है।
- श्रद्धा उपाध्याय
इनसेट
फोटो संख्या- 45
कुल मिलाकर वार्ड में कोई बड़ी समस्या नहीं है। कुछ स्थानों पर नियमित रूप से सफाई कर्मचारी नहीं पहुंच पाते हैं। इस वजह से गंदगी की समस्या खड़ी हो जाती है। वन विभाग की रोड के बगल से गुजरे नाले की सफाई नहीं हो पा रही है।
- अमीषा।
इनसेट
सभासद के दावे
फोटो संख्या-46
अपने वार्ड में करीब चार करोड़ रुपये से अधिक का कार्य करवाया है। सबसे अधिक कार्य सड़क का करवाया गया है। हमने लालडिग्गी से डाकखाना, पंत स्टेडियम व सिरवारा रोड पर नई सड़क का निर्माण व पुरानी नालियों के जीर्णोद्धार करवाया है। पहले लोगों को आवाजाही में दिक्कतें होती थीं।
- अमोल बाजपेयी, सभासद।
इनसेट
पांच साल में नहीं दिखा विकास
फोटो संख्या-47
पिछले पांच साल के दरमियान वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं दिखाई पड़ा। जनता गंदगी की समस्या से जूझ रही है। सभासद जनता के पास तक नहीं जाते हैं। सबसे खराब हालत मलिन बस्ती की है। लोगों की परेशानी का निदान नहीं हो पा रहा है।

-देवकी जायसवाल प्रतिद्वंद्वी।
इनसेट
वार्ड का भूगोल-
पंत स्टेडियम रोड, दीवानी चौराहा मार्ग, सिरवारा रोड, लाल डिग्गी चौराहा, नया नगर रोड।

इनसेट
प्रमुख स्थल-
- लालडिग्गी चौराहा।
- नार्मल चौराहा।
- सिंचाई कॉलोनी।
- फायर ब्रिगेड।
- केएनआईसीई विद्यालय।
-पंत स्टेडियम।
- मलिन बस्ती।
- नया नगर।
इनसेट
बढ़े 447 वोटर
पिछले चुनाव में वार्ड में करीब 2250 वोटर थे। आयोग से कराए गए परिसीमन में वार्ड में कुछ और क्षेत्र शामिल हुआ है। इसकी वजह से मौजूदा समय में वोटरों की संख्या बढ़कर करीब 2697 हो गई है। वार्ड में 447 वोटर बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed