{"_id":"6acfdc11a62ba37a740b0c4d","slug":"truck-collides-with-unidentified-vehicle-driver-dies-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-167244-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अज्ञात वाहन से टकराया ट्रक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अज्ञात वाहन से टकराया ट्रक, चालक की मौत
Thu, 15 Oct 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दरपीपुर के पास मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन से टकराकर ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक मैनपुरी जिले के कुरावली क्षेत्र के मुबारिकपुर निवासी धर्मेंद्र (45) की मौत हो गई। यूपीडा टीम ने घायल चालक को सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ट्रक लखनऊ से आजमगढ़ जा रहा था। दरपीपुर के पास वह आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया। हादसे के बाद यूपीडा टीम ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को मुख्य मार्ग से हटवाकर यातायात बहाल कराया। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।