फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Seven cunning thieves arrested for stealing goods from trucks on the expressway

Sultanpur News: एक्सप्रेसवे पर ट्रकों से सामान चोरी करने वाले सात शातिर गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 15 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Seven cunning thieves arrested for stealing goods from trucks on the expressway
 कूरेभार थाने में मौजूद ट्रक से सामान चोरी करने के आरोपी। स्रोत-पुलिस
कूरेभार (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रकों को निशाना बनाकर सामान चोरी करने वाले गिरोह के सात आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए शातिरों के पास से 1.07 लाख रुपये, दो कार, दो असलहे, चार कारतूस, चाकू और टॉर्च मिला है।
विज्ञापन

पुलिस को आरोपियों के दोनों वाहनों से सरसों का तेल, इन्वर्टर, ई-रिक्शा की बैटरी, दूध पाउडर, सजावटी झालर व शराब मिली है। इसके अलावा अंडरपास के पास झाड़ियों में छिपाकर रखे गए गेहूं के बीज की 18 बोरियां भी पुलिस को मिली हैं।
विज्ञापन


सेउर-चमुरखा गांव के दक्षिण में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास बुधवार सुबह पुलिस ने घेराबंदी कर सात लोगों को पकड़ लिया। गिरोह से जुड़े इन लोगों में गोरखपुर के गीडा के वार्ड नंबर छह बोक्टा डिहवा निवासी अमरजीत निषाद, हिमांशु साहनी, विजय निषाद, शाहपुर के पादरी बाजार, शिव मंदिर निवासी सूर्यभान सिंह, गुलरिहा के लक्ष्मीपुर हरसेवकपुर नंबर दो टोला निवासी अतुल निषाद, खजनी कटघर निवासी सगे भाई शिवनाथ मद्धेशिया और गोवर्धन मद्धेशिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को काले रंग की एसयूवी और सफेद रंग की कार मिली है। एसयूवी में रखा 115 लीटर सरसों का तेल, चार इन्वर्टर और चार ई-रिक्शे की बैटरियां मिलीं। कार में दूध पाउडर के तीन कार्टन, सजावटी झालर के 10 कार्टन और विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी व देसी शराब मिली है।
सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed