{"_id":"593d8d524f1c1b9d688b45b4","slug":"181497206098-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
Updated Mon, 12 Jun 2017 03:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्करी से बिहार भेजी जा रही 100 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
क्रासर
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता
साढ़े छह लाख रुपये कीमत की शराब
हरियाणा से बिहार भेजी जा रही थी शराब
अमर उजाला ब्यूरो
भदैंया (सुल्तानपुर)। हरियाणा से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही अंग्रेजी शराब की खेप को पुलिस ने शनिवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। सब्जी लदे ट्रक में छिपाकर रखी गई सौ पेटी अंग्रेजी शराब की कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया।
कोतवाली देहात थाने के एसआई अमरनाथ विश्वकर्मा शनिवार की शाम पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी लखनऊ से बाईपास होते हुए फैजाबाद की तरफ जा रहे मिनी ट्रक को रोककर जांच की गई। इस बीच पुलिस को चकमा देकर दो आरोपी फरार हो गए, जबकि चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ट्रक की जांच की गई तो उसमें प्याज लदी थी। प्याज के नीचे छिपाकर सौ पेटी शराब रखी गई थी। एसआई की पूछताछ में ट्रक चालक की पहचान नरेंद्र कुमार पुत्र राम कुमार निवासी कठारा थाना विधनू कानपुर देहात के रूप में की गई। पूछताछ में चालक ने बताया कि शराब वह हरियाणा से बिहार लेकर जा रहा था। बरामद शराब रायल स्टैग कंपनी की है। दरोगा के मुताबिक बरामद शराब आठ हजार दो सौ बीस लीटर है। आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया। बरामद शराब की जानकारी आबकारी विभाग को दी गई है।