फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   हर्षोल्लास से मनाया गया भइया दूज का त्योहार

हर्षोल्लास से मनाया गया भइया दूज का त्योहार

Sat, 21 Oct 2017 11:02 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
हर्षोल्लास से मनाया गया भइया दूज का त्योहार
सुल्तानपुर। भइया दूज (यम द्वितीया) पर शनिवार को बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। बहनों ने भाइयों का तिलक किया और उनकी लंबी आयु व संकट मुक्ति की कामना की। भाइयों ने भी दूरदराज से बहनों के घर पहुंच तिलक पूजन कराया और बहनों को तरह-तरह के उपहार दिए।
विज्ञापन

दीपावली व प्रतिपदा के बाद पड़ने वाले भइया दूज का त्योहार शनिवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धज कर दूज पूजन किया। कई स्थानों पर महिलाओं ने एकत्र होकर यमराज व चंद्रमा का गोबर से चित्र बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। यम द्वितीया की कथा सुनने के बाद प्रसाद चढ़ाकर महिलाओं ने अपने भाइयों की लंबी उम्र व भय बाधाओं से दूर रहने की कामना की। भाइयों ने बहनों के घर पहुंच उनसे तिलक-पूजन कराया और मुंह मीठा कर प्रसाद ग्रहण किया। भाइयों ने बहनों को उपहार व बधाइयां दी। दूरदराज व परदेस में रहने वाले लोगों ने बहनों के घर पहुंच परंपरा का निर्वहन किया। बच्चों में इस त्योहार को लेकर गजब का उत्साह रहा।
विज्ञापन


स्वर्णकार समाज ने की गोवर्धन पूजा
स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में शनिवार को गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम हुआ। शहर के मेजरगंज स्थित काली मंदिर पर सुबह नौ से 11 बजे तक हुए पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पूजा करने वाले लोगों ने घर-परिवार के साथ ही देश व समाज की खुशहाली की कामना की। गोवर्धन पूजा में मेजरगंज, ठठेरी बाजार, दरियापुर, चौक, रुहट्ठा गली, शाहगंज की महिलाओं ने भाग लिया। गोवर्धन पूजा के बाद बहनों ने अपने भाइयों की आरती उतारी व उनका मुंह मीठा कराया। स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष गोपालजी सोनी के मुताबिक छठ पूजा 26 अक्तूबर को दोपहर दो से शाम छह बजे तक और 27 अक्तूबर की सुबह सीताकुंड घाट पर होगी। इस मौके पर मीरा सेनी, प्रभावती देवी, ममता, अंकिता सोनी, कुसुम अग्रहरि, लक्ष्मी सोनी, शशि अग्रहरि, पूजा कसौंधन, सुशीला सोनी, पायल अग्रहरि, गिरिजा देवी आदि महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed