{"_id":"595e754e4f1c1bca748b4670","slug":"171499362638-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण में संलिप्तता पर लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण में संलिप्तता पर लेखपाल निलंबित
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध निर्माण में शामिल
लेखपाल को किया सस्पेंड
क्रासर
राजस्व गांव गैरिकपुर में चार वर्षों से तैनात था
अमर उजाला बयूरो
अमेठी। तहसील क्षेत्र के राजस्व गांव गैरिकपुर में तैनात लेखपाल की मिलीभगत से बंजर भूमि पर पिछले कई माह से एक ग्रामीण मकान का निर्माण कर रहा है। मामले की शिकायत मिलने के बाद एसडीएम ने मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण में लेखपाल की संलिप्तता पाए जाने पर एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है।
तहसील क्षेत्र के राजस्व गांव गैरिकपुर में रामचंद्र गुप्त लेखपाल पद पर तैनात थे। राजस्व गांव के पुरवा बालचंदपुर में गाटा संख्या 319 व 320 रास्ता व बंजर खाते के नाम दर्ज है। राजस्व गांव के सटे पीपरपुर थाना क्षेत्र केे गांव उस्का निवासी अवधेश कुमार सिंह उस भूमि पर कई माह से मकान का निर्माण करा रहे हैं। आरोप है कि लेखपाल ने अवैध निर्माण की सूचना न भूलेख कार्यालय और न ही सक्षम अधिकारियों को दी। मामले की शिकायत मिलने के बाद उप जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने नायब तहसीलदार बीके सिंह को मामले की जांचकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। जांच के दौरान नायब तहसीलदार ने लेखपाल की संलिप्तता पाई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसडीएम ने लेखपाल रामचंद्र गुप्त को निलंबित करते हुए अवधेश कुमार सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीएम ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।