{"_id":"5984a8c24f1c1be87b8b4633","slug":"161501866178-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर, लेखपाल समेत छह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मैनेजर, लेखपाल समेत छह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक मैनेजर, लेखपाल समेत छह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
एनएच-56 के मुआवजे में धोखाधड़ी का मामला
सीआरओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई कार्रवाई
सुल्तानपुर। एनएच-56 के मुआवजे में मिले धन की धोखाधड़ी के मामले में सिंडिकेट बैंक के शाखा प्रबंधक समेत छह लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिससे बैंक कर्मचारियों में हड़कंप है। मामला लंभुआ तहसील के अभियाकलां गांव का है।
लंभुआ तहसील क्षेत्र की अभियाकलां की निवासी सुमेरा देवी पत्नी रामपदारथ ने 22 जून को प्रशासन को एक शिकायती पत्र दिया था। पत्र में महिला ने एनएच-56 के निर्माण में अधिग्रहीत होने की जानकारी दी थी। बताया कि मुआवजे के रूप में उसके अलग-अलग बैंक खातों में 82 लाख 69 हजार 774 रुपये आए थे। सुमेरा देवी का आरोप है कि लोदीपुर गांव निवासी उदयराज वर्मा ने धोखाधड़ी करके आरटीजीएस के जरिए सिंडिकेट बैंक के प्रबंधक की सांठगांठ से पैसा अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने प्रकरण की जांच सीआरओ को सौंपी थी। जांच में शिकायत सही पाई गई। डीएम के निर्देश पर आरोपी उदयराज वर्मा, सुरेमन वर्मा, विजय, तत्कालीन लेखपाल इंद्र भान मिश्र, अमितेश्वर गुप्ता व सिंडिकेट बैंक सुल्तानपुर के तत्कालीन प्रबंधक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। डीएम हरेंद्रवीर ने बताया कि बैंक के ब्रांच मैनेजर, लेखपाल समेत छह लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर में केस दर्ज कराया गया है।