{"_id":"6a99bf57bb707f450206a174","slug":"awareness-rally-to-make-muraini-village-zero-waste-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-164235-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मुरैनी गांव को जीरो वेस्ट बनाने के लिए जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मुरैनी गांव को जीरो वेस्ट बनाने के लिए जागरूकता रैली
Fri, 04 Sep 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयसिंहपुर। मुरैनी गांव को जीरो वेस्ट बनाने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को एक जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी दोस्तपुर विमलेश चंद्र त्रिवेदी ने की। उन्होंने ग्रामीणों को कूड़ा निस्तारण और कूड़ेदान के उपयोग के बारे में जानकारी दी।
रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता, प्लास्टिक के उपयोग से बचने और कचरे के उचित निस्तारण के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी सरिता पटेल ने कहा कि सिंगल यूज पॉलिथीन और प्लास्टिक स्वास्थ्य तथा खेतों की उर्वरा शक्ति के लिए हानिकारक हैं। कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं वर्मी कंपोस्ट खाद बनाकर अपनी आय बढ़ा सकती हैं। खंड विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधान सीमा यादव की सक्रियता की सराहना की।
ग्रामीणों ने जीरो वेस्ट ग्राम पंचायत बनाने की सामूहिक शपथ ली। खंड प्रेरक रजनीश मिश्र और कंसल्टिंग इंजीनियर ने बताया कि टीम तीन सप्ताह से गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों को जागरूक कर रही है। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी पंचायत विजय वर्मा, अवधेश, सुनील कुमार और रामजस यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।