फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BJP leader gets conditional chance in MP Rahul Gandhi case

Sultanpur News: सांसद राहुल गांधी के केस में बीजेपी नेता को सशर्त मौका

Fri, 04 Sep 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 04 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
BJP leader gets conditional chance in MP Rahul Gandhi case
सुल्तानपुर। गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मामले में बृहस्पतिवार को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में परिवादी भाजपा नेता की तरफ से हाईकोर्ट में याचिका पेश किए जाने का तर्क रखते हुए बहस के लिए अवसर की मांग की गई। वहीं, राहुल गांधी के अधिवक्ता ने हाईकोर्ट में पेश याचिका में कार्यवाही रोकने का स्थगन आदेश नहीं होने का तर्क रखते हुए विरोध किया। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने बहस के लिए 14 सितंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन विजय मिश्र ने 2018 में राहुल गांधी के जरिये गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी से नाराज होकर मानहानि का परिवाद दायर किया। साक्ष्य की कार्यवाही खत्म होने के बाद अदालत ने फाइनल बहस के लिए कार्यवाही नियत की थी। 12 मार्च को परिवादी विजय मिश्र की तरफ से राहुल गांधी के आवाज की जांच व मिलान विधि विज्ञान प्रयोगशाला से कराने के लिए अर्जी दी गई थी। अदालत ने परिवादी की अर्जी को दो मई को खारिज कर करते हुए पूर्व में जारी कार्यवाही के अनुसार बहस का आदेश जारी किया था। परिवादी भाजपा नेता ने निगरानी याचिका पेश कर मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी। फिलहाल उनकी निगरानी याचिका भी खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट पहुंचा मामला
सुल्तानपुर। मानहानि के मुकदमे में सांसद राहुल गांधी की आवाज की जांच एवं मिलान के मामले में परिवादी भाजपा नेता विजय मिश्रा की तरफ से एक सितंबर को हाईकोर्ट में याचिका पेश की गई है। इसकी जानकारी उनके अधिवक्ता ने ट्रायल कोर्ट को दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed