{"_id":"6a99bec5e82f466145068c34","slug":"three-feeders-closed-for-11-hours-population-of-15-million-affected-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-164227-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 11 घंटे बंद रहे तीन फीडर, डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 11 घंटे बंद रहे तीन फीडर, डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित
Fri, 04 Sep 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुड़वार/ धम्मौर। हाईटेंशन लाइन में खराबी आने से कुड़वार, सरकौड़ा उपकेंद्र 11 घंटे और धम्मौर फीडर 11 घंटे बंद रहा। इसकी वजह से करीब डेढ़ लाख आबादी बिजली के लिए परेशान रही। दोपहर में आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिल सकी।
बृहस्पतिवार तड़के तीन बजे हाईटेंशन लाइन में खराबी से कुड़वार और सरकौड़ा बिजली उपकेंद्र बंद हो गया। रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी से मरम्मत में विद्युत कर्मियों को परेशानी उठानी पड़ी। दोनों उपकेंद्र बंद होने से कुड़वार, भंड़रा, बहुबरा ,राजापुर, सरकौड़ा, सरैयामाफी फीडरों से जुड़ी करीब डेढ़ लाख की आबादी पानी, मोबाइल, इनवर्टर चार्जिंग के लिए परेशान रही। बृहस्पतिवार दोपहर में दो बजे आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं को राहत मिली।
एसडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि केबल बॉक्स में खराबी से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। धम्मौर फीडर का महज एक खंभा लगाने के लिए बृहस्पतिवार को इससे जुड़े गांवों में करीब 11 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। कार्य के लिए सुबह आठ बजे से बंद की गई आपूर्ति से मनियारपुर, नूरपुर, मामपुर, पूरे कुबरा, पूरे लाला, पूरे अंगनू, पूरे गौरी मिश्र, पूरे राम मिश्र, पूरे भैरव और नया पुरवा सहित कई गांवों की 25 हजार आबादी परेशान रही। अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया कि बालिका इंटर कॉलेज के पास नया खंभा लगाकर शाम सात बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
बिजली का गिरा खंभा मलिकपुर की बिजली आपूर्ति ठप
भदैंया। मलिकपुर गांव के संपर्क मार्ग पर बूंदाबांदी के बीच बृहस्पतिवार सुबह सात बजे एक बिजली खंभा गिर गया। इससे गांव की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। अवर अभियंता ने करीब तीन घंटे बाद बिजली का खंभा हटवाकर आवागमन बहाल कर दिया। नया खंभा नहीं लगने से गांव की करीब दो हजार आबादी की बिजली आपूर्ति बाधित है। लोगों को बिजली शुक्रवार को मिलने की संभावना है। अवर अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि नया खंभा लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। संवाद