फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   16 candidates for the post of president withdrew their papers

Sultanpur News: अध्यक्ष पद के 16 उम्मीदवारों ने वापस लिए पर्चे

Fri, 28 Apr 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 28 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
16 candidates for the post of president withdrew their papers
लंभुआ में पर्चा वापस लेते प्रत्याशी।   -संवाद
सुल्तानपुर। पांचों निकायों में बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद के 16 और सदस्य पद के 42 पर्चे वापस ले लिए गए। नाम वापसी के बाद पांचों निकायों में अध्यक्ष पद के 49 व सदस्य पद के 421 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। प्रत्याशियों को शुक्रवार को चुनाव चिह्न का आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




नगर निकाय चुनाव में बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट, कादीपुर व लंभुआ तहसील में नामांकन पत्र वापसी की प्रक्रिया शुरू हुई। शाम तीन बजे तक चली नाम वापसी की प्रक्रिया में नगर पालिका अध्यक्ष पद के तीन पर्चे वापस ले लिए गए। नामांकन पत्र वापस लेने वालों में सुनीता अग्रवाल, इच्छा मिश्रा व सरताज आलम हैं। नाम वापसी के बाद नगर पालिका अध्यक्ष पद के 10 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन



नगर पालिका के 25 वार्डों के लिए दाखिल किए गए पर्चे में से 16 लोगों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। नाम वापसी के बाद 25 वार्डों में सभासद के 157 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। कलेक्ट्रेट में चल रही नाम वापसी की प्रक्रिया का जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन






कादीपुर में अध्यक्ष पद के पांच प्रत्याशियों में होगा मुकाबला
कादीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाली प्रियंका सिंह, माला सिंह व सरिता ने अपना पर्चा बृहस्पतिवार को वापस ले लिया। तीन लोगों के नामांकन पत्र वापस लेने के बाद कादीपुर में अध्यक्ष पद के पांच प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। अब चेयरमैन पद पर भाजपा प्रत्याशी आनंद जायसवाल, निवर्तमान चेयरमैन विजयभान सिंह मुन्ना, कुंवर प्रभुराज सिंह, कपिलमुनि पांडेय व जय बहादुर के बीच मुकाबला होगा। सदस्य पद के लिए विभिन्न वार्डों से दाखिल छह नामांकन पत्र भी वापस ले लिए गए।





दोस्तपुर में अध्यक्ष के 11 उम्मीदवारों में होगी टक्कर
दोस्तपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए दाखिल तीन नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिए गए। अनीता, राधिका व सीमा की ओर से अपना पर्चा वापस ले लिए जाने के बाद अब मैदान में 11 प्रत्याशी बचे हैं। अब अध्यक्ष पद के लिए मंजू, शंकुलता देवी, संघप्रिया, संजूलता, सोनी गौतम, किरन, कलावती, भानमती, राजपती, शांति देवी व सुदामा के बीच टक्कर होगी। नगर पंचायत के सदस्य पद के सात नामांकन पत्र वापस ले लिए गए।





कोइरीपुर में अध्यक्ष के नौ प्रत्याशियों में होगा मुकाबला
नगर पंचायत कोइरीपुर में चेयरमैन पद के लिए दाखिल किए गए 10 नामांकन में से मुन्नी ने अपना पर्चा वापस ले लिया। एक नामांकन पत्र वापस लिए जाने के बाद मैदान में नौ प्रत्याशी रह गए हैं। इनमें रुबीना बानो, शमा परवीन, रिंकी, सुदामा, सीमा साहू, पूनम, नसरीन, प्रतिभा व नीतू हैं। अध्यक्ष पद का मुकाबला अब इन्हीं प्रत्याशियों के बीच होगा। सदस्य पद का कोई पर्चा वापस नहीं लिया गया।




लंभुआ में अध्यक्ष पद के 14 उम्मीदवारों में होगी जंग
नवगठित लंभुआ नगर पंचायत में बृहस्पतिवार को नाम वापसी के दिन छह लोगों ने अपना पर्चा वापस ले लिया। छह के नाम वापस लिए जाने के बाद मैदान में 14 प्रत्याशी बचे हैं। अब अध्यक्ष पद के श्याम सुंदर, कुसुम सिंह, सत्यप्रकाश वर्मा, रोहिणी पटेल, बाबूलाल, माताप्रसाद, सत्येंद्र सिंह, जयशंकर तिवारी, विजय प्रताप त्रिपाठी, अतेंद्र जायसवाल, अनिल बरनवाल, अवनीश कुमार सिंह, जगत नरायन व अमित के बीच लड़ाई होगी।





नगर पालिका में अध्यक्ष के 10 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
नगर पालिका में नाम वापसी के बाद भाजपा, सपा, कांग्रेस व बसपा समेत अध्यक्ष पद के 10 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। इनमें भाजपा से प्रवीन कुुमार अग्रवाल, कांग्रेस से वरुण मिश्र, सपा से सैयद रहमान मानू, आम आदमी पार्टी के डॉ. संदीप शुक्ला, बसपा के श्वेतांग सिंह, मोहर्रम अली, माकपा के शशांक पांडेय, बसंतलाल बरनवाल, संजय कुमार गुप्ता व संजय जायसवाल के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed