फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   लापरवाही पर 24 अफसरों से जवाब तलब

लापरवाही पर 24 अफसरों से जवाब तलब

Fri, 24 May 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही पर 24 अफसरों से जवाब तलब
लापरवाही पर 24 अफसरों से जवाब तलब
विज्ञापन


गौरीगंज। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन संदर्भित शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतना 24 अफसरों को भारी पड़ा। समीक्षा के दौरान 298 शिकायतें लंबित देख नाराज डीएम ने सभी को नोटिस जारी की है।

नोटिस में सभी को तत्काल सीएम हेल्पलाइन पर संदर्भित शिकायतों का निस्तारण कर जवाब देने का आदेश दिया है। शिकायतें निस्तारित नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


जनशिकायतों के निस्तारण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर सीएम संदर्भित शिकायतों के निस्तारण में डिफॉल्टर होना जिले के 24 अफसरों को भारी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान कुल 153 शिकायतों के निस्तारण में अफसरों के डिफॉल्टर होने तथा 298 शिकायतें लंबित होने का मामला सामने आया।

अफसरों की लापरवाही सामने आने के बाद डीएम डॉ. राम मनोहर मिश्र ने एक्सईएन जलनिगम, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड, डीपीआरओ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, अधिशाषी अधिकारी गौरीगंज, जायस व अमेठी, पूर्ति निरीक्षक गौरीगंज व अमेठी, बीडीओ भादर, जामों, शाहगढ़, संग्रामपुर, तहसीलदार गौरीगंज, मुसाफिरखाना, तिलोई व अमेठी, एडीओ पंचायत संग्रामपुर, शाहगढ़, तिलोई, संग्रामपुर व बहादुरपुर तथा थाना प्रभारी मुंशीगंज को नोटिस दी है।


नोटिस में सभी को तत्काल सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का निस्तारण करते हुए जवाब देने का आदेश दिया गया है। डीएम ने शिकायतें निस्तारित नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ठ नहीं होने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed