फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   नोटा का भी आंकड़ा नहीं पार कर सके 10 प्रत्याशी

नोटा का भी आंकड़ा नहीं पार कर सके 10 प्रत्याशी

Fri, 24 May 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
नोटा का भी आंकड़ा नहीं पार कर सके 10 प्रत्याशी
नोटा का भी आंकड़ा नहीं पार कर सके 10 प्रत्याशी
विज्ञापन


सुल्तानपुर। लोकसभा चुनाव में इस बार नोटा ने कमाल दिखाया है। चुनावी मैदान में उतरे 15 उम्मीदवारों में 10 प्रत्याशी नोटा का भी आंकड़ा नहीं पार कर सके। घोषित नतीजों में नोटा पांचवें स्थान पर पहुंचकर सबको चौंका दिया है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा, सपा-बसपा गठबंधन, कांग्रेस, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी व सोहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत 10 दलीय व पांच निर्दलीय मैदान में थे।

बृहस्पतिवार की देर शाम घोषित नतीजों में ईवीएम में 16वें स्थान पर रहे नोटा ने कमाल दिखाया है। नतीजों में नोटा को मिले मतों का आंकड़ा भी 10 प्रत्याशी नहीं पार कर सके। चुनाव में विजयी प्रत्याशी संजय मेनका गांधी, गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह सोनू, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह व प्रगतिशील समाजपार्टी की प्रत्याशी कमला यादव ही नोटा से अधिक वोट पा सकीं।
विज्ञापन


नोटा को चुनाव में 9,770 मत मिले। यह मत पाकर नोटा पांचवें स्थान पर रहा। नोटा के नीचे सुभासपा समेत पांच दलीय एवं पांच निर्दलीय प्रत्याशी रहे। नतीजों से जाहिर है कि 9,770 वोटरों ने किसी प्रत्याशी को पंसद नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी परिषद में करीब नौ बजे से ईवीएम के मतों की गणना शुरू हो गई थी। करीब आधे घंटे में एक राउंड के नतीजे आने लगे थे। इसके बाद भी नतीजों की घोषणा करने में सुस्ती रही।

स्थिति यह रही कि करीब 11 बजे तक कादीपुर में सातवें, लंभुआ में चौथे, सुल्तानपुर में छठवें, सदर में छठवें राउंड की गणना चल रही थी। इस दौरान आरओ टेबल से दूसरे राउंड के नतीजे घोषित किए जा रहे थे।


दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे तक अधिकांश पंडालों में 15 राउंड की गणना पूरी हो चुकी थी लेकिन घोषणा नौवें राउंड की हुई। यही हाल शाम तक चलता रहा। एक राउंड की गणना पूरी होने के घंटों बाद उसकी घोषणा होती रही। सुस्ती की वजह से बाहर राउंड के नतीजे जानने के इंतजार में बैठे लोग परेशान नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed