फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   मनरेगा की खराब प्रगति पर मातहतों को फटकार

मनरेगा की खराब प्रगति पर मातहतों को फटकार

Thu, 23 May 2019 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा की खराब प्रगति पर मातहतों को फटकार
मनरेगा की खराब प्रगति पर मातहतों को फटकार
विज्ञापन


गौरीगंज। समीक्षा बैठक के दौरान मनरेगा कार्यों की प्रगति खराब मिलने पर पीडी ने मातहतों को कड़ी फटकार लगाई है। पीडी ने सभी को मई माह के अंत तक प्रगति सुनिश्चित करते हुए लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया। सुधार नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी।

मनरेगा कार्यों केे प्रगति की हकीकत जानने के लिए पीडी आशुतोष दुबे ने मंगलवार देर शाम विकास भवन में जिले के समस्त अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी-मनरेगा व मास्टर ट्रेनर तकनीकी सहायकों के साथ बैठक कर बिंदुवार समीक्षा की।
विज्ञापन


इस दौरान मनरेगा योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा में संग्रामपुर, सिंहपुर, भेटुआ, बहादुरपुर, अमेठी, जामो व भादर ब्लॉक की प्रगति सबसे खराब पाई गई। पीडी ने इन ब्लॉकों के एपीओ को प्रत्येक दिन रिपोर्ट का अनुश्रवण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जिस स्तर पर उदासीनता बरती जा रही हो उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगें साथ ही कृत कार्रवाई से अवगत कराएं। पीडी ने मजदूरी भुगतान में हो रहे विलंब की समीक्षा की तो पता चला कि भेटुआ, संग्रामपुर, भादर, जामो व तिलोई में विलंब से भुगतान किया जा रहा है। पीडी ने सभी को समय पर भुगतान करने का निर्देश दिया।

भुगतान समय पर नहीं होने तथा भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति होने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए पत्राचार करने की चेतावनी दी।

पीडी ने भौतिक प्रगति की समीक्षा की तो अमेठी, शाहगढ़, मुसाफिरखाना, तिलोई, सिंहपुर, बहादुरपुर की प्रगति भी सबसे खराब पाई गई। इस पर पीडी ने सभी एपीओ व मास्टर ट्रेनर तकनीकी सहायकों को जनरेट आईडी के सापेक्ष 26 मई तक शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पीडी ने पीएम आवास योजना में मनरेगा श्रमिकों को 90 दिन का रोजगार दिए जाने की समीक्षा की। समीक्षा में संग्रामपुर, जगदीशपुर सिंहपुर, गौरीगंज, बाजार शुुकुल व भादर की प्रगति सबसे खराब मिली।


इस पर पीडी ने सभी को 90 दिन का श्रमांश दिलाना सुनिश्चित करते हुए मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की आईडी जनरेट करने का निर्देश दिया। पीडी ने सभी को मनरेगा कार्यों की जियो टैगिंग व अन्य बिंदुओं की प्रतिदिन समीक्षा करते हुए रिपोर्ट प्रत्येक दिन शाम तक उनके व्हाट्सएप पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed