{"_id":"5e8b4d2e8ebc3e75d725cb2f","slug":"1500-fishermen-from-stranded-district-in-maharashtra-sultanpur-news-lko5167101129","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में फंसे जिले के 1500 मछुआरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र में फंसे जिले के 1500 मछुआरे
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लॉकडाउन के बीच क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांव के 1500 मछुआरे मुंबई में फंस गए हैं। कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन में काम बंद होने से बेरोजगार हो गए हैं। अब उनके सामने रोजी- रोटी की समस्या आ गई है। परिवारीजनों से जानकारी मिलने पर भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने महाराष्ट्र के सीएम दफ्तर में सूचना देते हुए मछुआरों को राहत पहुंचाने की मांग की है।
महाराष्ट्र में समुद्र से मछली का शिकार करने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्र के मछुआरे रहते हैं। कोरोना महामारी से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन किए जाने से महाराष्ट्र में लोगों के बाहर निकलने व मछलियों के शिकार पर पाबंदी लगा दी गई है।
पाबंदी से मछुुआरों का रोजगार छिन गया है। मछुआरों के परिवारीजनों के मुताबिक ये लोग महाराष्ट्र के जिला रायगढ़ के तहसील अलीबाग अंतर्गत ग्राम ओरसौली चार महला में फंसे हुए हैं। ठेकेदार के जरिए ये मछुआरे दैनिक मजदूरी पर काम करते थे।
विज्ञापन
अब काम बंद होने से इन्हें मजदूरी नहीं मिल पा रही है। काम बंद होने से क्षेत्र के करीब 1500 मछुआरों के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है।
महाराष्ट्र में फंसे मछुआरे तहसील क्षेत्र के कुछमुछ, बभनगवां, वजूपुर, बेलामोहन, जगदीशपुर, बदरुद्दीनपुर, सलाहपुर, शाहपुर हरवंश, रामपुर कुर्मियान, नरेंद्रपुर, सखौली, सबसुखपुर, महमूदपुर, भवनपुर, लोटिया, पैगूपुर, गोपीनाथपुर, छापर, गोला, देवाढ़ आदि गोमती नदी के किनारे गांवों के निवासी हैं।
इसकी जानकारी मछुआरों के परिवारीजनों ने भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी को दी है। विधायक ने महाराष्ट्र के सीएम दफ्तर को उन्हें राहत पहुंचाने के लिए संदेश भेजा है। विधायक ने बताया कि सीएम दफ्तर ने अलीबाग के एसडीएम को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।