फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   15 anganwadi center will upgrade

सुविधाओं से लैस होंगे 15 आंगनबाड़ी केंद्र

Sat, 02 Nov 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
15 anganwadi center will upgrade
गौरीगंज (अमेठी)। शासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राथमिक स्कूल की तर्ज पर संचालित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके पहले चरण में 15 आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन किया गया है। चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों पर बेबी फ्रेंडली प्रसाधन व अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इस योजना पर प्रति केंद्र 2.5 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द ही सुविधाओं से लैस करने के साथ ही इन्हें प्री-प्राथमिक स्कूल की तर्ज पर संचालित किया जाएगा। शासन के निर्देश पर पहले चरण में अल्पसंख्यक बाहुल्य विकास खंडों के 15 आंगनबाड़ी केंद्रों को चिह्नित करते हुए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने प्रस्ताव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को भेजा है।
विज्ञापन

विभाग के प्रस्ताव को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम में शामिल करते हुए प्रति आंगनबाड़ी केंद्र 2.5 लाख रुपये की धनराशि शासन से आवंटित करने का अनुरोध किया है। विभाग के प्रस्ताव पर शासन से स्वीकृति व धनावंटन मिलने के बाद काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कराए जाएंगे यह कार्य
चिति 15 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन, किचन एवं प्रसाधन केंद्र में टाइल्स, वॉल पेंटिंग/वॉल राइटिंग कराई जाएगी। इसके अलावा बेबी फ्रेंडली प्रसाधन व स्वच्छ पेयजल सुविधा के लिए फिल्टर स्थापित किया जाएगा।
इन आंगनबाड़ी केंद्रों का हुआ चयन
जिला अल्प संख्यक कल्याण विभाग के वक्फ निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम के तहत पहले चरण में सिंहपुर ब्लॉक के इन्हौना, आजादपुर, रस्तामऊ, शेखनगांव, जगदीशपुर विकास खंड के देवकली व रस्तामऊ, बहादुरपुर ब्लॉक के ओदारी, तेंदुआ व भदैया महमूदपुर तथा बाजार शुकुल ब्लॉक के बरसंडा, सत्थिन, मरदानपुर, महोना पश्चिम, महोना पूरब और रसूलपुर आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन किया गया है।
बच्चों को होगी सुविधा : डीपीओ
आंगनबाड़ी केंद्रों पर बेबी फ्रेंडली प्रसाधन के साथ पेयजल व अन्य सुविधाओं से बच्चों को सुविधा होगी। केंद्रों के प्री-प्राथमिक स्कूल के रूप में संचालित होने से बच्चों को भवन में हुई वॉल पेटिंग/ वॉल राइटिंग से खेल-खेल में सीखों की तर्ज में शिक्षण कार्य में आसानी होगी।

-सरोजनी देवी, जिला कार्यक्रम अधिकारी
भेजा गया प्रस्ताव, शीघ्र होगा धन आवंटन
एमएसडीपी योजनांतर्गत निर्मित केंद्रों पर यह सुविधा मौजूद नहीं थी। सुविधाओं के आभाव में बच्चों को परेशानी होती थी। बच्चों की परेशानी दूर करने के लिए केंद्रों पर सुविधाओं की बढ़ोतरी के लिए प्रति केंद्र 2.5 लाख रुपये का प्रस्ताव प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम के तहत शासन को भेजा गया है। धनावंटन होते ही केंद्रों पर प्रस्तावित कार्यों को पूरा करवाया जाएगा।
-विद्या देवी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed