{"_id":"593301214f1c1be72a8b45b2","slug":"14965148618-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुनबे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुनबे को पीटा
Updated Sun, 04 Jun 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर पर धावा बोलकर छात्र समेत पांच को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। रंजिश में शनिवार की सुबह लाठी-डंडों से लैस विपक्षियों ने एक घर पर धावा बोल दिया। विपक्षियों ने घर में मौजूद छात्र समेत पांच लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने छात्र को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पीड़ित परिवार ने दो नामजद समेत पांच के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव से जुड़ा है।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी छात्र अनुराग शर्मा (15) पुत्र राकेश शर्मा बीते सोमवार को बाइक से कोचिंग जा रहा था। तभी गांव का एक बच्चा रास्ते में आ गया, जिससे उसकी बाइक छू गई थी। इस पर बच्चे के घर वालों ने छात्र को पीट दिया। अनुराग शर्मा के परिवारीजनों ने घटना की तहरीर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह को दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार की सुबह थाने में तहरीर देने से नाराज विपक्षियों ने लाठी-डंडे से लैस होकर अनुराग के घर पर धावा बोल दिया। हमलावर घर में मौजूद अनुराग को पीटने लगे। अनुराग को बचाने दौड़ी बुजुर्ग महिला संतरा देवी, शीतला प्रसाद (60), विवेक शर्मा 28) पुत्र अवध बिहारी और रूबी शर्मा (23) को पीटा। गंभीर हालत में पांचों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने अनुराग को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। इस बाबत एसओ गोसाईगंज ने बताया कि तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।