{"_id":"5932f99d4f1c1b3f5c8b45ba","slug":"1496512936810-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई-10वीं का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई-10वीं का रिजल्ट
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
281 बच्चों ने हासिल किया 10 सीजीपीए
सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 99 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में इस बार परीक्षार्थियों की बल्ले-बल्ले है। जिले में लगभग 99 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें से 281 बच्चों ने 10 सीजीपीए (कम्युलेटिव ग्रेड पॉइंट अवरेज) अंक हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। 516 बच्चे ऐसे रहे, जिन्होंने नौ सीजीपीए से अधिक अंक हासिल किए। अमेठी जनपद में सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट शानदार रहा। जिले के अधिकतर बच्चे परीक्षा में सफल रहे।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। 13 विद्यालयों में संचालित सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में अधिकतर बच्चे सफल रहे। कमला नेहरू बाल शिक्षण संस्थान में पंजीकृत 419 में सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। 82 बच्चों ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किए। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद नगर के 461 में 459 बच्चे पास हुए। 46 ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किया। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 230 में सभी छात्र उत्तीर्ण हुए। 44 ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किया। स्टेला मॉरिस कान्वेंट स्कूल में 194 में 192 परीक्षार्थी सफल हुए। 32 ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किए। केंद्रीय विद्यालय अमहट में रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। यहां पंजीकृत 107 बच्चों में 13 ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किया। टाइनी टॉट्स पब्लिक स्कूल में 158 में सभी बच्चे उत्तीर्ण हुए। 19 ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किया। महर्षि विद्या मंदिर अहिमाने में पंजीकृत 189 में 175 बच्चे उत्तीर्ण हुए। 15 ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किया। सेंट जेवियर्स हाईस्कूल दोस्तपुर में रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। यहां पंजीकृत 155 बच्चों में 11 ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किया। ताबिश पब्लिक स्कूल का भी रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। यहां पंजीकृत 32 में सात बच्चे 10 सीजीपीए अंक हासिल करने में सफल रहे। लिटिल फ्लावर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओमनगर में रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। यहां पंजीकृत 45 में पांच बच्चे 10 सीजीपीए अंक लेकर उत्तीर्ण हुए। गाजी लर्नर्स एकेडमी अमहट में रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। पंजीकृत 16 में एक बच्चे ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किया। गोपाल पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 86 में 78 बच्चे उत्तीर्ण हुए। इसमें छह ने 10 सीजीपीए अंक हासिल करने में कामयाबी पाई। अमहट स्थित सूर्या एकेडमी में पंजीकृत 94 में सभी बच्चे सफल रहे। जिले के पंजीकृत 2186 परीक्षार्थियों में 2160 बच्चे परीक्षा में सफल रहे।
516 ने पाया नौ सीजीपीए से अधिक अंक
परीक्षा में 516 परीक्षार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने नौ सीजीपीए से अधिक अंक हासिल किए। इसमें कई ऐसे हैं, जिन्होंने 9.8 सीजीपीए अंक हासिल किया है। केएनआईसीई में 108, सरस्वती विद्या मंदिर में 102, स्टेला मॉरिस कान्वेंट स्कूल में 83, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 65, टाइनी टॉट्स पब्लिक स्कूल में 37, सेंट जेवियर्स हाईस्कूल दोस्तपुर में 33, महर्षि विद्या मंदिर अहिमाने में 25, केंद्रीय विद्यालय अमहट में 14, लिटिल फ्लॉवर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 14, सूर्या एकेडमी में 15, गोपाल पब्लिक स्कूल में नौ, ताबिश पब्लिक स्कूल में नौ एवं गाजी लर्नर्स एकेडमी में दो बच्चों ने 9 सीजीपीए से अधिक अंक हासिल किया।
विज्ञापन
केएनआईसीई रहा अव्वल
जिले के 13 विद्यालयों में सबसे अधिक 10 सीजीपीए अंक हासिल करने वाले बच्चे केएनआईसीई के रहे। यहां 82 बच्चों ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किया। सरस्वती विद्या मंदिर में 46, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 44, स्टेला मॉरिस कान्वेंट स्कूल में 32 बच्चों को 10 सीजीपीए अंक मिला।
314 में 35 बच्चों को मिला 10 सीजीपीए अंक
जगदीशपुर क्षेत्र में संचालित पांच सीबीएससीई बोर्ड के विद्यालयों में चार स्कूलों के 314 बच्चों में 35 ने 10 सीजीपीए हासिल किया है। इसमें सभी विद्यालयों रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। सेल कैंपस स्थित एमिटी इंटर नेशनल स्कूल में 78 बच्चों में 14, भेल कैंपस स्थित केंद्रीय विद्यालय के 33 बच्चों में पांच, ब्राइट वे पब्लिक स्कूल के 137 बच्चों में 11 व आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल के 70 में 5 बच्चों को 10 सीजीपीए अंक हासिल हुआ है। चारों विद्यालयों में एमिटी ने 17.94, केंद्रीय विद्यालय 15.15, ब्राइट वे पब्लिक स्कूल 8.02 व आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल को 7.14 प्रतिशत पर क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा व चौथा स्थान हासिल हुआ है।
एचएएल के 10 व एसजेएस के नौ स्टूडेंट्स को 10 सीजीपीए
गौरीगंज। हाईस्कूल सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में एचएएल कोरवा के 10, नवोदय विद्यालय के एक व एसजेएस के नौ मेधावियों ने 10 सीजीपीए हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। 20 मेधावियों में छह बालिकाएं शामिल हैं। रिजल्ट आते ही जहां स्कूल परिसरों में बच्चे खुशी से झूम उठे। अमेठी के मुंशीगंज में स्थित एचएएल कोरवा के दस मेधावियों को 10 सीजीपीए मिला।