{"_id":"59401a794f1c1bfe0a8b45f0","slug":"141497373305-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाध्यक्ष व सिपाही पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
क्रासर
पीड़िता ने मुख्यमंत्री को भेजा शिकायती पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
अमेठी। थाना क्षेत्र संग्रामपुर की एक महिला ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर थानाध्यक्ष व एक सिपाही पर अभद्रता व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कारवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र संग्रामपुर की एक महिला ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि थानाध्यक्ष व हलका सिपाही की मिलीभगत से 15 दिन पूर्व उसके पुश्तैनी मकान के दरवाजे को विपक्षियों ने जबरन ईंट से जुड़ाई करवाकर बंद करवा दिया था। आरोप है पीड़िता मामले की शिकायत लेकर थानाध्यक्ष के पास पहुंची तो उन्होंने गाली-गलौज कर उसे जेल भेजने की धमकी दी। उसके बाद 30 मई को 11 बजे रात्रि में थाने पर बुलाया। आरोप है कि वह जब थाने पहुंची तो थानाध्यक्ष और सिपाही ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता किसी तरह भागकर अपने घर पहुंची तो थानाध्यक्ष और सिपाही भी पीछे उसके घर पहुंच गए। आरोप है कि दोनों पुलिस कर्मी उसका दरवाजा खुलवाने लगे। दरवाजा नहीं खोलने पर गाली-गलौज करते हुए देख लेने की धमकी दी। पीड्तिा ने मामले की शिकायत एसपी व जिलाधिकारी से भी की। कारवाई नहीं होने पर पीड़िता ने मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत कर दोनों पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत सीओ अमेठी जीडी मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। वे मामले की जांच कर रहे हैं।