{"_id":"612fbc098ebc3e7a0705e597","slug":"1410-got-the-key-of-pm-and-cm-residence-sultanpur-news-lko593635750","type":"story","status":"publish","title_hn":"1410 को मिली पीएम व सीएम आवास की चाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1410 को मिली पीएम व सीएम आवास की चाबी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के 1410 लाभार्थियों को बुधवार को सांकेतिक चाबी सौंपी गई। चाबी देने के लिए जिला मुख्यालय समेत ब्लॉकों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को संबोधित किया।
विकास भवन में मुुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने मुख्यमंत्री की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के बीच 10 पीएम व सीएम आवास के लाभार्थियों को सांकेतिक चाबी सौंपी। उन्होंने कहा कि लाभार्थी अब छतविहीन नहीं रह गए हैं। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन सुना। इस मौके पर परियोजना निदेशक राम उदरेज यादव, डीसी एनआरएलएम जीतेंद्र मिश्र, डीडीओ डॉ. डीआर विश्वकर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
14 विकास खंडों में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण व मुख्यमंत्री आवास की चाबी लाभार्थियों को वितरित की। कार्यक्रम में लाभार्थियों ने सीएम का संबोधन सुना। प्रत्येक विकास खंड में पीएम व सीएम आवास योजना के 100 लाभार्थियों को चाबी दी गई। इस मौके पर ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।