{"_id":"5c5dc01bbdec227376727f2c","slug":"131549647899-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी निशुल्क वाई फाई सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी निशुल्क वाई फाई सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज स्टेशन पर मिलेगी निशुल्क वाई-फाई
गौरीगंज। रेल महकमे ने गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निशुल्क वाई-फाई नेटवर्क मुहैया कराने की योजना बनाई है। इसके लिए स्टेशन परिसर पर उपकरण व मशीनें स्थापित करवा दी गई हैं। विभाग शीघ्र ही यह सुविधा शुरू करेगा।
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक के दोहरीकरण व विद्युतीकरण के साथ यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी में जुटे रेल विभाग ने गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निशुल्क वाई फाई नेटवर्क सुविधा महैया कराने की योजना बनाई है। इसके लिए विभाग ने परिसर में उपकरण व मशीन स्थापित करवाते हुए कनेक्शन लेने की कवायद शुरू कर दी है। विभाग पहले इसका ट्रायल सिर्फ वेटिंग रूम में करेगा।
ट्रायल सफल होने के बाद प्लेटफार्म संख्या एक व दो के साथ ही पूरे स्टेशन परिसर को वाई-फाई नेटवर्क से जोड़ कर यात्रियों को फ्री नेटवर्क मुहैया कराया जाएगा। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने स्टेशन परिसर में निशुल्क वाई-फाई सुविधा शुरू होने की पुष्टि करते हुए बताया कि फ्री इंटरनेट सुविधा मिलने के बाद यात्रियों को ट्रेन की जानकारी लेने में सहूलियत होगी।