{"_id":"59d6694e4f1c1bec538b5e2b","slug":"131507223886-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ 28 फीसदी बच्चों का हो सका पूर्ण प्रतिरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ 28 फीसदी बच्चों का हो सका पूर्ण प्रतिरक्षण
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर्फ 28 फीसदी बच्चों
का हो सका पूर्ण प्रतिरक्षण
क्रासर
शासन ने दोबारा सघन अभियान चलाने का दिया निर्देश
नौ से 17 तक चलेगा सघन अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। टीकाकरण में सूबे में जिले की खराब स्थिति पाई गई है। जिले में सिर्फ 28 फीसदी पूर्ण प्रतिरक्षण को देखते हुए शासन ने सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत अभियान चलाने का निर्णय लिया है। कलेक्ट्रेट में प्रेसवार्ता के दौरान बृहस्पतिवार को डीएम ने बताया कि जिले में नौ से 17 अक्तूबर तक सघन टीकाकरण अभियान चलेगा।
डीएम हरेंद्रवीर सिंह ने बताया कि सरकार शिशुओं की मृत्यु दर में कमी लाने के लिए मिशन इंद्रधनुष अभियान शुरू किया है। अभियान में जिले की खराब पोजीशन को देखते हुए शासन ने दोबारा सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। नौ से 17 अक्तूबर तक चलने वाले अभियान के तहत जीरो से दो वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाना है। इसके लिए जीरो से एक वर्ष तक के 24 हजार व एक से दो वर्ष के 19 हजार बच्चों तथा 11 हजार गर्भवती महिलाओं को चिह्नित किया गया है। पूर्ण प्रतिरक्षण में जिले की स्थिति सिर्फ 28 फीसदी रही है। डीएम ने सीएमओ को पूरी तैयारी करने का निर्देश दिया है। मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र ने बताया कि अभियान के लिए टीम बनाने का निर्देश सीएमओ को दिया गया है। सीएमओ चंद्रभूषणनाथ त्रिपाठी ने बताया कि आठ अक्तूबर को अभियान का शुभारंभ होगा और नौ से अभियान चलेगा।