फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   क्राइम कंट्रोल को बदले गए पांच थाना प्रभारी

क्राइम कंट्रोल को बदले गए पांच थाना प्रभारी

Fri, 14 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
क्राइम कंट्रोल को बदले गए पांच थाना प्रभारी
क्राइम कंट्रोल के तहत
विज्ञापन

बदले गए पांच थाना प्रभारी
क्रासर

अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। जिले में अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए शुक्रवार को पांच थानों मेें नए थानेदार नियुक्त किए गए। आदेश में थाना प्रभारी रहे एक निरीक्षक व एक उपनिरीक्षक को अपराध शाखा से संबद्ध किया गया है।

जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए शुक्रवार को एसपी ने दो दरोगाओं से थाने का प्रभार हटाते हुए एक के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। दो निरीक्षक व एक उपनिरीक्षक को थाने की जिम्मेदारी सौंपी है। एसपी की ओर से जारी आदेश में इंस्पेक्टर जावेद इकबाल को पुलिस लाइंस से शिवरतनगंज का प्रभारी निरीक्षक, पुलिस लाइंस से ही इंस्पेक्टर रामराज सरोज को प्रभारी निरीक्षक मुशीगंज तथा पुलिस लाइंस से ही उपनिरीक्षक शेखर सिंह को मोहनगंज में बतौर थानाध्यक्ष तैनात किया गया है। मुंशीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक रहे शिवबालक तथा शिवरतनगंज के एसओ रहे मो. हामिद को अपराध शाखा से संबद्ध किया गया है। इसी तरह संग्रामपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक रहे राजकुमार यादव का गैर जनपद स्थानांतरण होने के कारण यहां की जिम्मेदारी मोहनगंज थाने के एसओ रहे उपनिरीक्षक रामराघव को दी गई है। एसपी की ओर से जारी आदेश में सभी को तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed