{"_id":"5968f8e34f1c1b3c698b477f","slug":"121500051683-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएनएम और आशाओं को किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएनएम और आशाओं को किया गया जागरूक
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
एएनएम और आशाओं को किया गया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-29
अमेठी। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 11 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत क्षेत्र में तैनात एएनएम, आशा व आशा संगिनी को जागरूक किए जाने को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके उपाध्याय की अध्यक्षता में क्षेत्र में तैनात एएनएम, आशा व आशा संगिनी को जागरूक करने के लिए एक बैठक हुई। बैठक में मौजूद स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर परिवार नियोजन के संबंध में महिलाओं को जागरूक करने को कहा गया। साथ ही परिवार नियोजन से संबंधित सामग्री वितरित करने तथा नसबंदी के लिए महिलाओं को प्रेरित करने को कहा गया। बैठक में मदर संस्था की ओर से आए जीएम यादव ने भी महिलाओं को तमाम जानकारियां दीं। इस मौके पर मनोज कुमार पटेल, बीपीएम लालमणि तिवारी सहित एएनएम व आशाएं मौजूद रहीं।