{"_id":"59625e8d4f1c1bd57f8b47e6","slug":"121499618957-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर नगदी सहित बीस हजार का सामान चेारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर नगदी सहित बीस हजार का सामान चेारी
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताला तोड़कर नगदी समेत बीस हजार का सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
अमेठी। शहर के पशु चिकित्सालय के समीप कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने चार हजार नगदी समेत करीब 20 हजार का सामान पार कर दिया। रविवार की सुबह दुकान खोलने आए दुकानदार को मामले की जानकारी हुई। कोतवाली क्षेत्र के गांव रेभा निवासी आनंद ऊर्फ छोटई मिश्र की अंतू रोड स्थित पशु चिकित्सालय के पास लस्सी की दुकान हैं। पड़ोस में किराए पर कमरा लेकर उसमें सामान रखते हैं। शुक्रवार को उन्होंने दुकान बंद की और सामान कमरे में रखकर चले गए। रात में चोर ने कमरे का ताला तोड़कर गल्ले की पेटी में रखा चार हजार रुपये नकद, दो गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान पार कर दिए। शनिवार को छोटई ने दुकान नहीं खोली थी। रविवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी का पता चला। पीड़ित ने मामले की तहरीर थाने में दी है।