{"_id":"59401a744f1c1b250b8b45fa","slug":"121497373300-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों के निस्तारण को हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों के निस्तारण को हुई बैठक
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावारिस वाहनों के
निस्तारण को हुई बैठक
क्रासर
एक-एक एसआई व दीवान नोडल अधिकारी नामित
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-21
गौरीगंज। थानों पर काफी दिनों से लंबित मुकदमाती माल के साथ ही सीज व लावारिस मिले वाहनों के निस्तारण के लिए एएसपी ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी थानों के एक-एक उपनिरीक्षक व दीवान को नोडल अधिकारी नामित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। एएसपी ने इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराने तथा प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करने की बात कही। लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक बलरामाचारी दुबे ने मंगलवार दोपहर पुलिस कार्यालय सभागार में बैठक कर जिले के थानों में लंबित मुकदमाती माल के साथ ही सीज व लावारिस पड़े वाहनों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिले के विभिन्न थानों में एआरटीओ की ओर से सीज किए गए 60 वाहनों के साथ लावारिस मिले 50 वाहनों तथा चार हजार माल मुकदमाती पड़े होने की जानकारी हुई। एएसपी ने थानों पर अरसा पूर्व से पड़े इन वाहनों व माल के निस्तारण के लिए सभी थानों के एक-एक उपनिरीक्षक व दीवान को नोडल अधिकारी नामित करते हुए इनके अविलंब निस्तारण का निर्देश दिया। एएसपी ने कहा कि सभी नोडल अधिकारियों को ऐसे मामले जिनके मुकदमे न्यायालय से फाइनल हो चुके हैं उनका आदेश प्राप्त कर निस्तारण प्रक्रिया अविलंब शुरू कराने को कहा गया है। इससे थाना परिसरों में जहां जगह बढ़ जाएगी, वहीं साफ-सफाई की व्यवस्था भी दुरुस्त हो जाएगी।